'सरकारी आवास किसी की बपौती नहीं होती है':गिरिराज सिंह बोले- खाली नहीं करने पर एक और केस हो जाएगा, राबड़ी देवी को समझना चाहिए

Nov 27, 2025 - 13:30
 0  0
'सरकारी आवास किसी की बपौती नहीं होती है':गिरिराज सिंह बोले- खाली नहीं करने पर एक और केस हो जाएगा, राबड़ी देवी को समझना चाहिए
बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लालू परिवार पर निशाना साधा है। राबड़ी आवास खाली करने के नोटिस को लेकर कहा कि बिहार में कानून का राज है। कानून के तहत किसी को आवास दिया जाता है तो खाली किया जाता है। नहीं तो पुलिस उसे हटा देती है। 'सरकारी आवास किसी की बपौती नहीं होती है। राबड़ी देवी को यह समझना चाहिए नहीं तो एक और केस हो जाएगा। नहीं खाली करेंगे तो फिर एक केस हो जाएगा। लालू जी हों, राबड़ी जी हों या कोई जी हों। कानून सबको मानना पड़ेगा। कानून के तहत आवास खाली भी करना पड़ेगा।' पाकिस्तान में मंदिरों को ध्वस्त कर दिया गया वहीं, अयोध्या में राम मंदिर पर धर्म ध्वजा फहराने पर कहा कि यह भारत में नहीं लहराया जाएगा को क्या पाकिस्तान में फहरेगा। पाकिस्तान तीन में है या 13 में, वह बोलने वाला कौन होता है। उसने तो पूरे पाकिस्तान से हिंदुओं की धर्म ध्वजा और आस्था के केंद्र मंदिरों को भी ध्वस्त कर दिया है। लेकिन भारत में आजादी के समय से तीन हजार के बदले 3 लाख मस्जिद बन गई। जो भी चिन्ह आक्रांताओं का है उसे मिटाना ही चाहिए। भारत में सनातन का धर्म ध्वजा ही सबसे बड़ी धर्म ध्वजा है। कुछ लोग मनमानी कर रहे हैं फरीदाबाद में अल फलाह मस्जिद से थोड़ी दूर पर अंडरग्राउंड मदरसा मिलने पर भी गिरिराज सिंह ने जोरदार तंज कसा है। उन्होंने कहा कि देश के अंदर अगर खोजा जाएगा तो जेहाद करने वाले लोग धार्मिक स्थल को जिहादी स्थल बना रहे हैं। अलफलाह यूनिवर्सिटी के बगल में अंडरग्राउंड मस्जिद मिलना इसका प्रमाण है। बिहार में भी चंपारण के नजदीक ढाका में अंडरग्राउंड मदरसा है, जहां 10000 लोगों के रहने की व्यवस्था है। पता नहीं सेकुलर सोच ने भारत में एक ऐसी स्थिति उत्पन्न कर दी है कि लोग मनमानी कर रहे हैं। नेपाल की जो सीमा है वहां अवैध मस्जिद बन गई है। चंपारण से लेकर जोगबनी तक के 700 किलोमीटर बॉर्डर एरिया में यह हालत है। राज्य सरकार को इस अवैध मस्जिदों को भी देखना चाहिए। हिंदुओं से ममता बनर्जी को चिढ़ होती है पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी मुस्लिमों की मसीहा हैं। खास करके बांग्लादेशी और रोहिंग्या की सुपर मसीहा हैं। हिंदुओं और हिंदू धर्म गुरुओं से उनको चिढ़ होती है, मस्जिद में जाकर वह नमाज पढ़ें। वह दिन दूर नहीं जिस तरीके से हिंदुओं पर बंगाल में प्रहार हो रहा है, बंगाल का हर हिंदू को अपने धार्मिक अस्मिता के लिए खड़ा होना पड़ेगा। नहीं तो बंगाल को ममता बनर्जी बांग्लादेश बना देगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News