सड़क हादसे में सहरसा सिविल कोर्ट के वकील की मौत:बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई बाइक, पीछे बैठा बिजली मिस्त्री घायल

Oct 24, 2025 - 12:30
 0  0
सड़क हादसे में सहरसा सिविल कोर्ट के वकील की मौत:बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई बाइक, पीछे बैठा बिजली मिस्त्री घायल
सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग पर परसरमा चौक के पास गुरुवार शाम सड़क हादसे में सहरसा के एक वकील की मौत हो गई। बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वकील गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे हुई। मृतक की पहचान सहरसा नगर निगम के वार्ड नंबर 15, कुंवर टोला निवासी 46 वर्षीय समीर कुमार वर्मा के रूप में हुई है। वह अपने पैतृक गांव डुमरा से बिजली वायरिंग मिस्त्री पंकज के साथ बाइक पर सवार होकर सहरसा लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से जा टकराई। दूर जा गिरा पीछे बैठा बिजली मिस्त्री हादसे में बाइक चालक समीर कुमार वर्मा के सिर में गंभीर चोटें आईं और काफी खून बह गया। पीछे बैठे बिजली मिस्त्री पंकज बाइक से दूर जा गिरे। परसरमा चेक पोस्ट पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने घायलों को एक टेंपो से सहरसा सदर अस्पताल भिजवाया। 10 साल से सहरसा सिविल कोर्ट में थे कार्यरत सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद समीर कुमार वर्मा को मृत घोषित कर दिया। समीर बीते 10 वर्षों से सहरसा सिविल कोर्ट में वकील के रूप में कार्यरत थे। उनकी मौत की खबर सुनते ही पत्नी और इकलौते बेटे सदमे में आ गए। वह अपने दो भाइयों में सबसे छोटे थे। सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सहरसा सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News