विदेशी शराब की बड़ी खेप जब्त:किशनगंज में 405 लीटर शराब बरामद, समस्तीपुर का तस्कर गिरफ्तार

Sep 24, 2025 - 16:30
 0  0
विदेशी शराब की बड़ी खेप जब्त:किशनगंज में 405 लीटर शराब बरामद, समस्तीपुर का तस्कर गिरफ्तार
किशनगंज के ठाकुरगंज प्रखंड स्थित सुखानी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 405 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। पुलिस ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। सुखानी थाना अध्यक्ष रूबी कुमारी ने बताया कि NH 327 E पर तातपौआ मार्ग के क्रॉसिंग से एक पिकअप वाहन को पकड़ा गया। यह वाहन सिलीगुड़ी से समस्तीपुर जा रहा था। पकड़े गए तस्कर की पहचान समस्तीपुर जिले के पुषा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 निवासी पंकज कुमार (30) के रूप में हुई है। वह अशोक राम का पुत्र है। पुलिस ने मौके से एक उजला रंग का पिकअप वाहन (नंबर WB73HO158), एक मोबाइल फोन और ग्रीन लेबल नामक विदेशी शराब जब्त की है। प्रत्येक कार्टून में 12 बोतलें थीं। यह सुखानी थाना अध्यक्ष रूबी कुमारी के कार्यभार संभालने के बाद की सबसे बड़ी कार्रवाई है। छापेमारी दल में थाना अध्यक्ष रूबी कुमारी, पुलिस अवर निरीक्षक विजय पासवान, सशस्त्र बल के सिपाही राम अवतार यादव और अरुण कुमार तथा गृह रक्षक शीला देवी शामिल थीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News