रोहतास के निजी स्कूल के हॉस्टल में छात्रा से रेप:4 कर्मचारी अरेस्ट, पुलिस ने मेडिकल के बाद बाल कल्याण समिति के पास सौंपा

Sep 10, 2025 - 04:30
 0  0
रोहतास के निजी स्कूल के हॉस्टल में छात्रा से रेप:4 कर्मचारी अरेस्ट, पुलिस ने मेडिकल के बाद बाल कल्याण समिति के पास सौंपा
रोहतास जिले के इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में 13 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने स्कूल हॉस्टल के चार कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार नालंदा जिले की रहने वाली पीड़िता अपनी बुआ के यहां रहकर पढ़ाई कर रही थी। उसकी बुआ इसी स्कूल के सिलाई-कटाई केंद्र में काम करती हैं। पीड़िता स्कूल के हॉस्टल में रह रही थी। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है। घटना के बाद पीड़िता को स्वास्थ्य जांच के लिए सासाराम स्थित सदर अस्पताल ले जाया गया। जांच के बाद उसे बाल कल्याण समिति की देखरेख में रखा गया है। पुलिस ने पीड़िता की मां को सूचना देकर बुलाया है। इंद्रपुरी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच में जुटी पुलिस रोहतास एसपी रोशन कुमार के अनुसार मामले की जांच जारी है। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर नाराजगी जताई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News