रास्ते के विवाद में की पिटाई 4 लोगों पर दर्ज हुई प्राथमिकी

Aug 4, 2025 - 04:30
 0  0
रास्ते के विवाद में की पिटाई 4 लोगों पर दर्ज हुई प्राथमिकी
मधेपुर|भेजा थाना क्षेत्र के मेहशा गांव में रास्ता के विवाद को लेकर पट्टेदारों के बीच मारपीट की घटना हुई जिसमें 40 वर्षीय अमर यादव की पिटाई कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। जख्मी अमर यादव का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सह रेफरल अस्पताल मधेपुर में किया गया। मामले को लेकर अमर यादव ने भेजा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें अपने पड़ोसी पवन यादव उसकी पत्नी रिमझिम देवी, उनके पिता जग नारायण यादव व उनकी बहन सरिता कुमारी को नामजद आरोपी बनाया गया है। इस बाबत थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि कांड दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोष पाए जाएंगे, उनके ऊपर कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News