युवक की बैक टू बैक 4 गोली मारकर हत्या, VIDEO:सरेआम बदमाशों ने घेरकर की फायरिंग; पिता बोले- सुपारी देकर मर्डर करवाया गया

Oct 21, 2025 - 08:30
 0  0
युवक की बैक टू बैक 4 गोली मारकर हत्या, VIDEO:सरेआम बदमाशों ने घेरकर की फायरिंग; पिता बोले- सुपारी देकर मर्डर करवाया गया
गयाजी में दीवाली के दिन सुबह-सुबह अपराधियों ने बैक टू बैक 4 गोली मारकर युवक की हत्या कर दी। मर्डर का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें 3 लड़के गोली मारते दिखाई दे रहे हैं। मृतक की पहचान बैरागी मोहल्ले के उपेंद्र पासवान के बेटे सुभाष कुमार (19) के तौर पर हुई है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। पिता ने बताया कि, 'बेटा सुबह किसी काम से घर से निकला था। तभी पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसे नजदीक से गोली मार दी। गोली लगते ही सड़क पर गिर पड़ा। मौके पर ही मौत हो गई। सुपारी देकर बेटे की हत्या कराई गई है। पूरी प्लानिंग करके मारा है।' हत्या की 3 तस्वीरें देखिए... अब जानिए सीसीटीवी में क्या है सीसीटीवी में 4 लड़के और सुभाष दिखाई दे रहे हैं। सभी सुभाष को घेरकर खड़े हैं। उसके हाथ में डंडा दिखाई दे रहा है। एक लड़का थोड़ी देर में पिस्टल निकालता है। सुभाष वहीं खड़ा रहता है। शायद वो सोच रहा होता है कि वो गोली नहीं चलाइएगा। इसी दौरान दूसरा लड़का भी बंदूक निकालता है। थोड़ी देर में पहला वाला सुभाष को गोली मार देता है। गोली लगने के बाद सुभाष जमीन पर गिर जाता है। गिरने के बाद भी वो लड़कों से कुछ बोलते दिखाई दे रहा है। इतनी देर में तीसरा लड़का भी पिस्टल निकालता है। दूसरा वाला सुभाष के पास आता है और गोली मार देता है। थोड़ी देर में तीसरा लड़का सुभाष के बेहद नजदीक पहुंचता है और सीने पर गोली मार देता है। वो जमीन पर पड़ा तड़पता रहता है। गोली मारने के बाद चारों लड़के बड़े आराम से मौके से निकल जाते हैं। वीडियो में लड़के आसपास के लोगों को डराते भी दिख रहे हैं। मतलब घटना के वक्त लोग देख रहे थे, लेकिन कोई सुभाष की मदद के लिए आगे नहीं आया। न ही किसी ने पुलिस बुलाई। 5 साल से चल रहा है विवाद स्थानीय लोगों के मुताबिक उपेंद्र प्रसाद का मोहल्ले के एक युवक के साथ विवाद है। बीते 5 सालों से अदावत चल रही है। दोनों के बीच कई बार मारपीट हो चुकी है। केस भी चल रहा है। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाली जा रही है। शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश या आपसी विवाद की आशंका जताई जा रही है। आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जाएगी DSP सरोज कुमार ने बताया कि, 'मृतक के परिजन कुछ लोगों पर आरोप लगा रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन में आरोपियों का नाम सामने आने पर उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।' ----------------- ये खबर भी पढ़ें गयाजी में दिवाली से पहले 2 भाइयों की लाश मिली:पिता ने बताया मर्डर; एक को राष्ट्रपति पुरस्कार मिला, दूसरे की 8 महीने पहले शादी हुई गयाजी में दीवाली से पहले रविवार देर रात 2 भाइयों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। दोनों के शव मुख्य सड़क से आधा किलोमीटर दूर मिले हैं। दोनों रविवार शाम से लापता थे। परिजन ने पाटीदार पर गला दबाकर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। पूरी खबर पढ़ें

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News