मुजफ्फरपुर में महिला के गले से चेन झपट भागे बदमाश:पहले पीड़िता के आसपास लगाई थी चक्कर, वारदात सीसीटीवी में रिकॉर्ड

Sep 9, 2025 - 16:30
 0  0
मुजफ्फरपुर में महिला के गले से चेन झपट भागे बदमाश:पहले पीड़िता के आसपास लगाई थी चक्कर, वारदात सीसीटीवी में रिकॉर्ड
मुजफ्फरपुर शहर में मंगलवार की सुबह लगभग 6 बजे बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चैन छीन ली और मौके से फरार हो गए। वारदात काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के कलमबाग चौक स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पर हुई। घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। पीड़िता शशि सिंह अपने पति डॉ. शैलेंद्र कुमार के साथ सुबह घर से सीतामढ़ी जाने के लिए निकली थीं। उन्हें बस पकड़नी थी। रास्ते में वे रिलायंस पेट्रोल पंप पर तेल लेने के लिए रुके। इसी दौरान पल्सर बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और संदिग्ध तरीके से दो बार उनके आसपास चक्कर लगाए। अचानक एक बदमाश ने महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और दोनों फरार हो गए। इनाम का ऐलान, सूचना देने वालों की पहचान गुप्त रहेगी वारदात के बाद पीड़ित परिवार ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को भी इन बदमाशों के बारे में जानकारी मिले तो तुरंत काजी मोहम्मदपुर थाना को सूचना दें। जानकारी देने वाले को इनाम दिया जाएगा और उनकी पहचान गुप्त रखी जाएगी। काजी मोहम्मदपुर थानाध्यक्ष जयप्रकाश ने बताया कि पल्सर बाइक पर सवार दो युवकों ने घटना को अंजाम दिया है। वारदात सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है। पुलिस फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान कर रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News