मुंगेर में BJP युवा मोर्चा का ब्लड डोनेशन कैंप:PM मोदी के जन्मदिवस पर विधायक प्रणव कुमार समेत कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

Sep 20, 2025 - 20:30
 0  0
मुंगेर में BJP युवा मोर्चा का ब्लड डोनेशन कैंप:PM मोदी के जन्मदिवस पर विधायक प्रणव कुमार समेत कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
मुंगेर के सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में भाजपा युवा मोर्चा ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर का उद्घाटन मुंगेर विधायक प्रणव कुमार यादव और MLC लालमोहन गुप्ता ने किया। विधायक प्रणव कुमार ने कहा कि रक्तदान महादान है। यह किसी जरूरतमंद की जान बचाने का माध्यम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा देशभर में रक्तदान शिविर पखवाड़ा चला रहा है। यह अभियान 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक चलेगा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भाजपा नेता शंभू शरण राय, आनंद प्रकाश उर्फ सोनू सिंह, अजीत कुमार छोटू और अरुण कुमार सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। युवाओं में रक्तदान के प्रति विशेष उत्साह दिखा। मरीजों को किया फल वितरण प्रधानमंत्री के जन्मदिन से लेकर अब तक भाजपा की विभिन्न शाखाएं जिले में कई कार्यक्रम कर रही हैं। इससे पहले भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य संजय मंडल ने मुंगेर सदर अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया। भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मना रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News