'मां के सम्मान में बिहार की बेटियां मैदान में':गोपालगंज में सुबह 7 बजे से पीएम की मां के अपमान के खिलाफ प्रदर्शन

Sep 4, 2025 - 12:30
 0  0
'मां के सम्मान में बिहार की बेटियां मैदान में':गोपालगंज में सुबह 7 बजे से पीएम की मां के अपमान के खिलाफ प्रदर्शन
गोपालगंज में भाजपा महिला मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में बिहार बंद का आह्वान किया। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए मौनिया चौक पर सभा में बदल गया। महिला मोर्चा की अध्यक्ष दीपा सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों एनडीए नेता और कार्यकर्ता हाथों में झंडे-बैनर लेकर सड़कों पर उतरे। प्रदर्शनकारी पोस्ट ऑफिस चौक, अंबेडकर चौक, घोष मोड़, थाना चौक और साधु चौक होते हुए मौनिया चौक पहुंचे। भारत की हर मां का अपमान भाजपा जिलाध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं ने प्रधानमंत्री की मां के अपमान को भारत की हर मां का अपमान बताया। प्रदर्शनकारियों ने महागठबंधन सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।बंद के दौरान कई शहरों में यातायात प्रभावित हुआ। 'मां के सम्मान में बिहार की बेटियां मैदान में' हालांकि एम्बुलेंस और अग्निशमन सेवाओं को इससे बाहर रखा गया। महिलाओं ने 'मां के सम्मान में बिहार की बेटियां मैदान में' और 'मां का अपमान नहीं सहेगा बिहार' के नारे लगाए। मार्च में भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गिरी, राजेश वर्णवाल, ओमप्रकाश सिंह, शिव कुमार उपाध्याय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस प्रदर्शन के माध्यम से भाजपा महिला मोर्चा ने मां के सम्मान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News