महागठबंधन का सफाया होना तय. डॉ राजेंद्र

Sep 16, 2025 - 04:30
 0  0
महागठबंधन का सफाया होना तय. डॉ राजेंद्र
सिटी रिपोर्टर | शेखपुरा सरकारी कर्मियों के वेतन और पेंशन राशि में वृद्धि कर कर सीएम ने समाज के सभी तबके को खुश कर दिया है। आगामी विधानसभा चुनाव में महागठबंधन का सफाया होना तय है। उक्त बातें जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. डॉ राजेंद्र यादव ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कही। उन्होंने कहा कि शेखपुरा विधानसभा कार्यकर्त्ता सम्मेलन एतिहासिक होगा। सीएम के विकास कार्यो को गिनाते हुए प्रो. यादव ने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सड़क शायद ही कोई ऐसा क्षेत्र हो, जिसमें सीएम ने विकास न किया हो। जनकल्याण की बात की जाय तो पेशन की राशि में वृद्धि, 125 यूनिट बिजली फ्री सहित कई जनकल्याणकारी कार्य हुए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News