मधेपुरा में धान के खेत से मिला किसान का शव:परिजन बोले-घास काटने के लिए निकले थे, बेटे ने हत्या की जताई आशंका

Sep 7, 2025 - 00:30
 0  0
मधेपुरा में धान के खेत से मिला किसान का शव:परिजन बोले-घास काटने के लिए निकले थे, बेटे ने हत्या की जताई आशंका
मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के पथराहा में शनिवार की शाम धान खेत से एक किसान का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के जजहट सबैला वार्ड नौ निवासी अशोक प्रसाद यादव (62) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि अशोक यादव शनिवार की सुबह करीब आठ बजे घर से लगभग एक किलोमीटर दूर धान के खेत में घास काटने के लिए गए थे। दोपहर ढाई बजे तक घर नहीं लौटने पर उनकी खोजबीन शुरू की गई। इसी दौरान बेटे भूषण यादव खेत पर पहुंचे तो उन्होंने पिता का शव जमीन पर मुंह के बल पड़ा देखा। दोनों हाथ पीठ पर थे, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग जुट गए और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। शाम करीब पांच बजे सदर थाने की पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक अशोक यादव अपने पीछे दो बेटी और एक बेटे सहित पूरे परिवार को छोड़ गए हैं। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। करंट से मौत की आशंका सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में करंट लगने से मौत की संभावना प्रतीत हो रही है। अभी तक परिजनों की ओर से कोई आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News