भोजपुर में खटाल संचालक हत्याकांड में FIR:बेटे के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज; तकनीकी और CCTV के जरिए पुलिस जांच कर रही है

Oct 10, 2025 - 08:30
 0  0
भोजपुर में खटाल संचालक हत्याकांड में FIR:बेटे के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज; तकनीकी और CCTV के जरिए पुलिस जांच कर रही है
भोजपुर में खटाल संचालक शिवजी यादव की हत्या मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एफआईआर मृतक के पुत्र रंजन कुमार के बयान पर की गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि उस अज्ञात युवक की पहचान हो सके, जो वारदात की रात शिवजी के साथ देखा गया था। नवादा थाना क्षेत्र के गोढ़ना रोड की है। लास्ट टाइम बाइक पर नजर आए थे रंजन कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 6 अक्टूबर की रात करीब सवा 11 बजे पिताजी आखिरी बार चुटकुल सिंह मार्केट के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में दिखे थे। फुटेज में वे एक मोटरसाइकिल पर बैठे नजर आ रहे थे। उसी समय एक अज्ञात युवक वहां पहुंचा और दोनों के बीच कुछ मिनट बातचीत हुई। इसके बाद दोनों खटाल की ओर जाते दिखाई दिए, जिसके बाद से लापता हो गए। आशंका है कि उसी अज्ञात युवक और उसके साथियों ने नुकीलेदार हथियार से वार कर हत्या की और शव को फेंक दिया। मंगलवार की सुबह बहीरो गैस एजेंसी के पास स्थित पोखरा के समीप उनका शव बरामद हुआ। शरीर पर बाईं छाती में सात और गर्दन पर आठ जगह नुकीलेदार हथियार से वार के निशान मिले हैं। इसके अलावा, दाहिने हाथ की कलाई पर गहरा जख्म था, जिससे प्रतीत होता है कि उन्होंने हमलावरों का विरोध किया था। शिवजी यादव मूल रूप से उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सेवगार गांव के निवासी थे। फिलहाल वे गोढ़ना रोड स्थित अपने मकान में परिवार के साथ रहते थे और गरैया मठिया के समीप खटाल चलाते थे। वे लंबे समय से दूध के कारोबार से जुड़े थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News