भोजपुर में करंट लगने से किसान की मौत:खेत पर पटवन के लिए गया था, हाई टेंशन तार पोल से टूटकर शरीर पर गिरा

Sep 27, 2025 - 08:30
 0  0
भोजपुर में करंट लगने से किसान की मौत:खेत पर पटवन के लिए गया था, हाई टेंशन तार पोल से टूटकर शरीर पर गिरा
भोजपुर में करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। हाई टेंशन तार की चपेट में आने से हादसा हुआ है। मृतक की पहचान कौंरा गांव निवासी अजय सिंह के तौर पर हुई है। घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र की है। मृतक के चचेरे भाई राहुल कुमार ने बकाया कि अज खेत पर पानी पटवन के लिए गया था। मोटर का कनेक्शन लगाते समय पोल से विद्युत प्रवाहित तार टूटकर उनके शरीर पर गिर पड़ा। घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कुछ देर परिजन ने उन्हें कॉल किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। मौके पर जाकर देखा तो खेत में गिरे पड़े थे। घर में मचा कोहराम मामले की सूचना पर जगदीशपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक चार भाई-बहन में दूसरे स्थान पर था। परिवार में पत्नी बेदामो देवी, चार पुत्र राजेश, धीरेंद्र, रंजन, रौशन और पुत्री नीतू देवी है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News