भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी से मिले सीए सुरेश झा

Sep 4, 2025 - 04:30
 0  0
भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी से मिले सीए सुरेश झा
ताजमहल के ऐतिहासिक रहस्यों पर आधारित हिंदी फिल्म द ताज स्टोरी का प्रीमियर शो दिल्ली में भी किया जाएगा। इसे लेकर फिल्म निर्माता सीए सुरेश झा ने राज्य सभा सांसद, केंद्रीय महासचिव सह भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह के आवास पर आवश्यक चर्चा की। प्रीमियर शो में आने के लिए आमंत्रित किया। मौके पर बीजेपी बिहार वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता भाजपा नेता सीए सुरेश झा ने मिथिला परंपरा से अरुण सिंह को सम्मानित किया। इस दौरान राजनीतिक चर्चाएं भी हुई। सिंह ने ताजमहल जैसे विषयों पर फिल्म बनाने के लिए सीए सुरेश झा को बधाई देते हुए फिल्म के सफल होने की अग्रिम शुभकामनाएं दी। ज्ञात हो कि यह फिल्म 31 अक्टूबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इसे लेकर व्यापक स्तर पर तैयारी चल रही है। फिल्म मे परेश रावल सहित अन्य कलाकारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं। फिल्म का प्रीमियर शो मुंबई, देहरादून, आगरा सहित बिहार के पटना दरभंगा मधुबनी मे भी करने की तैयारी चल रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News