बोधगया अंचल के राजस्व कर्मचारी तत्काल प्रभाव से सस्पेंड:दाखिल-खारिज नियमों का उल्लंघन, रितेश कुमार पर 129 बार FIFO स्किप करने का आरोप

Oct 12, 2025 - 12:30
 0  0
बोधगया अंचल के राजस्व कर्मचारी तत्काल प्रभाव से सस्पेंड:दाखिल-खारिज नियमों का उल्लंघन, रितेश कुमार पर 129 बार FIFO स्किप करने का आरोप
गयाजी जिले के बोधगया अंचल में पोस्टेड राजस्व कर्मचारी रितेश कुमार को जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दाखिल-खारिज वादों के निष्पादन में 'फर्स्ट इन फर्स्ट आउट' (FIFO) नियम का 129 बार उल्लंघन करने का आरोप है। एक परिवादी के आवेदन के बाद बिहार भूमि पोर्टल से प्राप्त विवरण की जांच में यह खुलासा हुआ। डीएम ने मांगा था स्पष्टीकरण जांच में पाया गया कि रितेश कुमार ने विभागीय निर्देशों का घोर उल्लंघन करते हुए 129 बार FIFO नियम को दरकिनार किया। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने दाखिल-खारिज आवेदनों के निष्पादन में FIFO और निर्धारित समय-सीमा का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले भी जिलाधिकारी ने रितेश कुमार से परिमार्जन प्लस के 355 आवेदन लंबित रखने के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा था, लेकिन उन्होंने इसका जवाब नहीं दिया था। इसे उनकी स्वेच्छाचारिता, अनुशासनहीनता और भ्रष्ट आचरण का प्रतीक माना गया। जांच जिला निगरानी समिति करेगी आरोपों की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने मामले की जांच जिला निगरानी समिति से कराने का निर्देश दिया है। रितेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय अंचल नीमचक बथानी में निर्धारित किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News