बेगूसराय में राज्यस्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू:पहले दिन जमुई, पटना, पश्चिम चंपारण और सारण की टीम जीती, 9 अगस्त तक होगा मुकाबला

Aug 5, 2025 - 00:30
 0  0
बेगूसराय में राज्यस्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू:पहले दिन जमुई, पटना, पश्चिम चंपारण और सारण की टीम जीती, 9 अगस्त तक होगा मुकाबला
बेगूसराय में सोमवार से राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल खेल प्रतियोगिता अंडर-17 (बालक व बालिका वर्ग) का आगाज यमुना भगत स्टेडियम में हो गया। अंडर-17 बालिका वर्ग में आज का सभी मैच नॉकआउट खेला गया। पहले मैच में जमुई ने मुजफ्फरपुर को 2-0 से हराया। जमुई की ओर से शांति कुमारी ने 1 गोल किया और अनिका मुर्मू ने 1 गोल किया। मुजफ्फरपुर टीम की ओर से कोई गोल नहीं किया जा सका। दूसरा मैच पटना और वैशाली के बीच खेला गया। जिसमें पटना ने एक तरफा मुकाबला में वैशाली को 9-0 से हराया। पटना की ओर से कप्तान काव्या ने 2 गोल, जिया ने 2 गोल, अनुष्का ने 2 गोल और शिखा, अदिति व सुप्रिया ने एक-एक गोल किया। वैशाली की टीम गोल का खाता नहीं खोल सकी। पश्चिम चंपारण ने मुंगेर को एक तरफा मुकाबले में 6-0 हराया तीसरा मैच पश्चिम चंपारण और मुंगेर के बीच खेला गया। जिसमें पश्चिम चंपारण ने मुंगेर को एक तरफा मुकाबले में 6-0 हराया। पश्चिम चंपारण की ओर से दामिनी ने 3 गोल, रानी ने 2 गोल और गीता ने 1 गोल किया। जबकि मुंगेर की महिला टीम कोई गोल नहीं कर सकी। चौथा मैच सारण और पूर्णिया के बीच खेला गया। जिसमें सारण ने एक तरफा मुकाबले में पूर्णिया को 5-0 से हराया। सारण की ओर से खुशबु ने 3 गोल और सपना ने 2 गोल किया। जबकि पूर्णिया की टीम कोई गोल नहीं कर सकी। खेल मंत्री ने किया प्रतियोगिता का उद्घाटन खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन बिहार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और बिहार सरकार खेल और खिलाड़ियों के साथ है। आज खेल क्लब के साथ-साथ हर पंचायत में खेल के मैदान बनाए जा रहे हैं। मेडल लाओ-नौकरी पाओ के जरिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार खेल को बढ़ावा दे रही है। आज बच्चे खेल करके भी नवाब बन रहे हैं। बिहार के ये बच्चे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिहार का नाम करें। खेल से एकता का संदेश मिलता है। खेल और खिलाड़ी को आगे बढ़ाने में वर्तमान केंद्र सरकार और राज्य सरकार काम कर रही है। खिलाड़ी अच्छा खेलें, राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होऐ बिहार का नाम रोशन करें तेघड़ा एसडीओ राकेश कुमार ने कहा कि बेगूसराय में लगातार इस तरह के खेल का आयोजन होना, एक सुखद संकेत है। पहली बार सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन बेगूसराय में हो रहा है। यमुना भगत स्टेडियम और इस क्षेत्र को लोग अब खेल गांव के रूप में जान रहे हैं। सभी खिलाड़ी अच्छा खेलें, राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होऐ बिहार का नाम रोशन करें। शारीरिक शिक्षा उपाधीक्षक सह खेल पदाधिकारी श्याम कुमार सहनी ने कहा कि 4 से लेकर 9 अगस्त तक इस फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन यमुना भगत स्टेडियम में होना गर्व की बात है, इसमें पूरे प्रदेश की टीमें शिरकत कर रही है। मंच संचालक और उद्घोषक की भूमिका गौरव कुमार पाठक ने निभाई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News