बिहार विधान परिषद में पेश हुआ सप्लीमेंट्री बजट:2025-26 का स्टेटमेंट रखा गया, अभिनेता धर्मेंद्र सहित कई के निधन पर जताया शोक

Dec 3, 2025 - 13:30
 0  0
बिहार विधान परिषद में पेश हुआ सप्लीमेंट्री बजट:2025-26 का स्टेटमेंट रखा गया, अभिनेता धर्मेंद्र सहित कई के निधन पर जताया शोक
बिहार विधान परिषद के 211वें सत्र की शुरुआत बुधवार से हुई। लगभग 12.15 बजे बिहार विधान परिषद की कार्यवाही शुरू हुई। इस दौरान राज्यपाल के भाषण की एक प्रति विधान परिषद के मेज पर रखी गई। विधान परिषद में 4 दिसंबर को राज्यपाल के अभिभाषण पर वाद विवाद होगा। मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी विधान परिषद में रखा। विधान परिषद में बिहार नगर पालिका संशोधन अध्यादेश रखा गया। बिहार विधान परिषद में पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन, बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य राणा गंगेश्वर सिंह, विधान परिषद के पूर्व सदस्य चंद सिंह, विधान परिषद के पूर्व सदस्य हरिनंदन यादव और जाने-माने फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। इसके पहले बिहार विधानसभा और विधान परिषद की संयुक्त बैठक में राज्यपाल का अभिभाषण 11 बजकर 25 मिनट पर हुआ। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद परिषद के सदस्य परिषद भवन में जुटे। राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव सप्लीमेंट्री बजट से उसे पूरा किया जाना है। इसके साथ बिहार विधान परिषद की प्रक्रिया और कार्य संचालन नियमावली के नियम 17 (4) के तहत राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया जाएगा। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं। विधान परिषद में विपक्ष का तेवर और विरोध प्रदर्शन दिखेगा। बिहार विधानसभा चुनाव के बाद यह पहला सत्र है। हालांकि आज परिषद में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी मौजूद थी लेकिन सीएम नीतीश कुमार नहीं दिखे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News