राहुल गांधी पर 'झूठ का प्रचार' करने का आरोप:संजय जायसवाल बोले- जनता को भ्रमित करने का काम करती है कांग्रेस

Dec 14, 2025 - 14:30
 0  0
राहुल गांधी पर 'झूठ का प्रचार' करने का आरोप:संजय जायसवाल बोले- जनता को भ्रमित करने का काम करती है कांग्रेस
भाजपा सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ कांग्रेस द्वारा दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली पर निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर देशभर में "झूठ का प्रचार" करने का आरोप लगाया। डॉ. जायसवाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बिहार में उन्हें ऐसा कोई व्यक्ति नहीं मिला, जिसने मतदान से रोके जाने या मतदाता सूची से नाम गलत तरीके से हटाए जाने की शिकायत की हो। कांग्रेस पर जनता को भ्रमित करने का लगाया आरोप सांसद ने आरोप लगाया कि कांग्रेस SIR के मुद्दे पर जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग पूरी पारदर्शिता के साथ अपना संवैधानिक दायित्व निभा रहा है। SIR का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध और सटीक बनाना है, ताकि लोकतंत्र मजबूत हो सके। इसके बावजूद कांग्रेस इस प्रक्रिया को लेकर बेवजह डर और असमंजस फैलाने का काम कर रही है। 'देश में झूठ फैला रहे राहुल गांधी' डॉ. जायसवाल ने राहुल गांधी पर फिर निशाना साधते हुए कहा कि वे पूरे देश में यह झूठ फैला रहे हैं कि लोगों को मतदान से रोका जा रहा है, जबकि जमीनी सच्चाई यह है कि ऐसा कहीं नहीं हो रहा। उन्होंने दोहराया कि बिहार में कोई भी व्यक्ति ऐसा नहीं है जो यह कह सके कि उसे वोट देने से वंचित किया गया हो। भाजपा सांसद ने यह भी कहा कि भारत रोहिंग्याओं और बांग्लादेशियों का देश नहीं है। जो लोग अवैध रूप से इस देश में रहकर मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने की कोशिश कर रहे हैं, उनके नाम काटे जाना पूरी तरह सही कदम है। उन्होंने इस कार्रवाई के लिए चुनाव आयोग की सराहना की। भाजपा देश में निष्पक्ष चुनाव में मजबूती से खड़ा संजय जायसवाल ने जोर देकर कहा कि चुनाव आयोग एक निष्पक्ष और स्वतंत्र संस्था है, जिस पर जनता का भरोसा है। उन्होंने कांग्रेस से झूठ और भ्रम फैलाने की राजनीति छोड़कर लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का सम्मान करने का आग्रह किया। भाजपा देश में निष्पक्ष चुनाव और शुद्ध मतदाता सूची के पक्ष में मजबूती से खड़ी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News