बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना शुरू:महिलाओं को 10 हजार की पहली किस्त और बाद में 2 लाख तक की मिलेगी मदद

Sep 21, 2025 - 20:30
 0  0
बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना शुरू:महिलाओं को 10 हजार की पहली किस्त और बाद में 2 लाख तक की मिलेगी मदद
बिहार सरकार ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना शुरू की है। गोगरी पंचायत के विश्वास नगर में रविवार को इस योजना की जानकारी देने के लिए कैंप का आयोजन किया गया। योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के हर परिवार की एक महिला को स्वरोजगार के लिए आर्थिक मदद देना है। इसके तहत महिलाओं को पहली किस्त में 10 हजार रुपए दिए जाएंगे। रोजगार शुरू करने के बाद आवश्यकता के अनुसार 2 लाख रुपए तक की अतिरिक्त सहायता भी मिलेगी। इस योजना का क्रियान्वयन ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार द्वारा किया जा रहा है। बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति (जीविका) इसकी प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही है। यह पहल न सिर्फ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी, बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News