बिहार में कार्यपालक सहायकों का धरना:जमुई समाहरणालय में 11 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन, वेतनमान समेत कई मुद्दे शामिल

Sep 7, 2025 - 20:30
 0  0
बिहार में कार्यपालक सहायकों का धरना:जमुई समाहरणालय में 11 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन, वेतनमान समेत कई मुद्दे शामिल
जमुई के समाहरणालय परिसर स्थित NIC के सामने कार्यपालक सहायकों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। कार्यपालक सहायक सेवा संघ की ओर से आयोजित इस धरने में जिले के विभिन्न विभागों में काम करने वाले कर्मचारियों ने भाग लिया। आकस्मिक मृत्यु पर मिले अनुकंपा संघ की प्रमुख मांगों में वेतनमान संशोधन, सेवा नियमितीकरण और आकस्मिक मृत्यु पर अनुकंपा नियुक्ति शामिल हैं। कार्यपालक सहायकों का कहना है कि वे मुख्यालय से लेकर पंचायत स्तर तक सरकार की 54 ई-गवर्नेंस सेवाओं का संचालन कर रहे हैं। निकट भविष्य में यह संख्या बढ़कर 100 से अधिक हो जाएगी। 20000 कार्यपालक सहायक आगामी चुनाव को कर सकते प्रभावित बिहार के सभी जिलों में यह धरना आयोजित किया गया है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती है, तो राज्य के करीब 20 हजार कार्यपालक सहायक आगामी चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि उन्होंने अब तक सरकारी कामकाज में कोई बाधा नहीं डाली है, लेकिन मांगें नहीं माने जाने पर वे अपना आंदोलन तेज करने को मजबूर होंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News