बिहार राज्य महिला आयोग की ओर से महिला संबंधित मामलों की सुनवाई और समाधान के लिए जिलों में कैंप लगाया जाएगा। प्रदेश में आज से इसकी शुरुआत होगी। हर जिले में दो मेंबर जाएंगे। आज रोहतास और कल दरभंगा में सुनवाई होगी। इन कैंपों में महिलाओं की समस्याएं सुनी जाएंगी। उन्हें कानूनी और सामाजिक अधिकारों के प्रति जागरूक भी किया जाएगा। इन जिलों के बाद दूसरे जिलों की भी लिस्टिंग की जाएगी और अंत में पटना में सुनवाई होगी। दरभंगा में 287 और रोहतास में 253 केस बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा ने कहा कि फिलहाल रोहतास और दरभंगा दो जिलों को हमने चिन्हित किया है। दो दिनों की सुनवाई के लिए दरभंगा में रश्मि रेखा और सजल रहेंगी। वहीं, रोहतास के सुनवाई में श्यामा सिंह और पिंकी कुशवाहा रहेंगी। दरभंगा में 287 और रोहतास में 253 केस हैं। इनमें से दरभंगा में 212 नार्मल और 75 पुलिस केस हैं। वहीं, रोहतास में 208 नॉर्मल और 45 पुलिस संबंधित मामले हैं। अगस्त में पटना में लगा था कैंप इससे पहले 6 अगस्त से लेकर 13 अगस्त तक पटना में 6 दिन का कैंप लगाया गया था। इसमें 613 लंबित मामलों में 532 मामलों का निष्पादन किया गया था। वहीं, 81 केसों में अगली तिथि का निर्धारण किया गया। इस 6 दिवसीय कैंप के अन्तर्गत 185 नया मामला भी आयोग में दर्ज किया था। 9 जून को आयोग का पुनर्गठन किया गया था। उसे दौरान करीब 7000 मामले पेंडिंग थे।