बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें:तेजप्रताप बोले- लालू का राज खत्म, ट्रॉली बैग में महिला की बॉडी, रिसेप्शन पार्टी में तमंचे पर डांस
नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। यहां शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET छात्रा की रेप-मौत मामले में बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। भास्कर के पास 10:54 सेकेंड का शंभू गर्ल्स हॉस्टल के अंदर का एक्सक्लूसिव CCTV फुटेज है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा... टॉप 15 खबरें… 1. शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET छात्रा का आखिरी वीडियो पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET छात्रा की रेप-मौत मामले में बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। भास्कर के पास 10:54 सेकेंड का शंभू गर्ल्स हॉस्टल के अंदर का एक्सक्लूसिव CCTV फुटेज है। इस फुटेज में बार-बार दरवाजा खटखटाना, लड़की को नाम लेकर पुकारना, एक पुरुष और 2 महिलाओं की एंट्री दिखाई दे रही है। काफी देर तक NEET छात्रा को आवाज देने के बाद ऊपर से हाथ डालकर दरवाजा खोला गया। पूरी खबर पढ़ें 2. गैंगरेप के बाद मर्डर, ट्रॉली बैग में भरकर फेंकी लाश रोहतास में युवती के साथ गैंगरेप कर उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या के बाद युवती की लाश को एक लाल रंग के ट्रॉली बैग में पैक कर कूड़े के ढेर में फेंका गया। रविवार को सफाईकर्मियों की बैग पर नजर पड़ी, उससे आती दुर्गंध के बाद पुलिस को सूचना दी। बैग जैसे ही खोला गया, वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए। शरीर पर कपड़े नहीं थे। FSL टीम के जांच अधिकारी प्रभात कुमार के अनुसार, युवती के साथ गैंगरेप हुआ है। पूरी खबर पढ़ें 3. तेजप्रताप बोले- लालू का राज खत्म, PM की तारीफ की जनशक्ति जनता दल के नेता और लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव एक पॉडकास्ट में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अपने भाई तेजस्वी यादव, भोजपुरी सिंगर पवन सिंह, खेसारी लाल समेत राजनीतिक, मनोरंजन जगत और विपक्षी नेताओं पर खुलकर अपनी बात रखी। इंटरव्यू के दौरान तेज प्रताप यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 10 में 10 नंबर दिए और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काम की जमकर तारीफ की। पूरी खबर पढ़ें 4. बजट 2026, पटना में जहाज मरम्मत यूनिट लगेगी केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। बजट में इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं, कैंसर समेत 7 गंभीर बीमारियों की दवाइयों को सस्ता करने का ऐलान किया गया है। वित्त मंत्री ने बताया कि अगले 5 साल में 20 नए नेशनल वाटरवेज विकसित किए जाएंगे। पूरी खबर पढ़ें 5. जनसुराज के साथ कांग्रेस करेगी गठबंधन! बिहार विधानसभा का बजट सत्र कल से शुरू होने वाला है और कांग्रेस ने अभी तक अपने विधायक दल का नेता घोषित नहीं किया है। इस बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व विधायक शकील अहमद खान ने कहा कि कांग्रेस सदन के अंदर राजद के साथ है, लेकिन बाहर एकला चलो की राह पर है। पूरी खबर पढ़ें 6. वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा शुभमन-उन्मुक्त का रिकॉर्ड अंडर-19 वर्ल्ड कप में आज भारत और पाकिस्तान के बीच जिम्बाब्वे के बुलावायो में क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में 14 वर्षीय बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने ओपनिंग के दौरान बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 के 23वें मैच में 1169 रन पूरे कर लिए हैं और इसी के साथ उन्होंने शुभमन गिल और उन्मुक्त चंद का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पूरी खबर पढ़ें 7. 'ये पुलिस का काम है, पुलिस वाले से पूछिए' पटना में रविवार को डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कंद्रीय बजट पर पीसी की है। जिसमें उन्होंने नीट छात्रा मौत मामले पर भी दो शब्द बोले। उन्होंने कहा कि मामले में सरकार ने भी हस्तक्षेप किया है। SIT भी गठित हो चुकी है। समीक्षा भी की गई है। परिवार और कुछ राजनीतिक बयान से लगा कि उन्हें भरोसा नहीं है। इसलिए उच्च जांच के लिए हमलोग ने भेजा है। पूरी खबर पढ़ें 8. बिहार में सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत बिहार में रविवार सुबह हुए 3 अलग-अलग सड़क हादसों में कुल 13 लोगों की मौत हो गई। पटना के बिहटा में ऑटो और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की जान चली गई, जबकि दो अन्य घायल हैं। जानकारी के मुताबिक, सभी लोग मनेर दरगाह में उर्स देखकर ऑटो से आरा लौट रहे थे। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें 9. मोतिहारी में दो मंजिला छत पर युवक का हंगामा मोतिहारी शहर में एक विक्षिप्त युवक ने दो मंजिला इमारत की छत पर चढ़कर हंगामा किया। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के चांदमारी स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल के पास हुई, जिससे इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक छत से नीचे खड़े लोगों पर गमले और अन्य वस्तुएं फेंक रहा था। पूरी खबर पढ़ें 10. DMCH में जूनियर डॉक्टर-मरीज के परिजनों में मारपीट दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में शनिवार को जूनियर डॉक्टरों और मरीज के परिजनों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मारपीट के बाद अस्पताल की इमरजेंसी सेवा कुछ समय के लिए प्रभावित हो गई। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने इलाज में गंभीर लापरवाही बरती है। शिकायत करने पर जूनियर डॉक्टरों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। पूरी खबर पढ़ें 11. भागलपुर में रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे लड़की की मिली लाश भागलपुर में लहूलुहान स्थिति में एक युवती की लाश मिली है। शरीर के अलग-अलग हिस्सों में जख्म के निशान हैं। गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। गले, पीठ और मुंह पर नाखून से कई बार वार किए गए हैं, जबकि नाक से खून बह रहा है। घटना, नवगछिया थाना क्षेत्र के बाबा बिषु रावत रेलवे ओवरब्रिज के नीचे की है। पूरी खबर पढ़ें 12. नाबालिग की होमगार्ड जवान से ग्रामीणों ने कराई शादी बेगूसराय में एक नाबालिग लड़की की शादी ग्रामीणों ने होमगार्ड जवान से करा दी। इसका वीडियो भी सामने आया है। शुक्रवार को लड़की मंदिर में शादी करने के लिए गई थी। लेकिन, लड़का दोस्तों के कहने पर शादी से मुकर गया। फिर मंदिर में लड़की ने हंगामा किया। पुलिस को सूचना दे दी थी। पूरी खबर पढ़ें 13. औरंगाबाद में 5 लड़कियों ने खाया जहर, 4 की मौत की चर्चा औरंगाबाद में पांच किशोरियों के जहर खाकर सामूहिक आत्महत्या के प्रयास और उसमें चार किशोरियों की मौत की चर्चा है। एक ही गांव की चार नाबालिग किशोरियों की संदिग्ध मौत की खबर है। हालांकि अब तक पुलिस इस मामले में किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. भोजपुर में रिसेप्शन पार्टी में तमंचे पर डांस और हर्ष फायरिंग भोजपुर में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान तमंचे पर डांस करने और हर्ष फायरिंग का वीडियो सामने आया है। इस मामले में संज्ञान लेते हुए टाउन थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान बिंद टोली निवासी दीपांशु कुमार उर्फ छोटू के तौर पर हुई है। पूरी खबर पढ़ें अब चलते-चलते एक नजर कल के मौसम पर 15- बिहार के सभी जिलों में कल सामान्य बना रहेगा मौसम राज्य के सभी जिलों में कल यानी सोमवार को मौसम सामान्य रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के किसी भी जिले में घने कोहरे को लेकर कोई अलर्ट है। न्यूनतम तापमान 8 से 14 डिग्री के बीच बना रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 20 से 26 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0