बांका में सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत:अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, यूको बैंक से लौट रहे थे घर

Nov 2, 2025 - 15:30
 0  0
बांका में सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत:अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, यूको बैंक से लौट रहे थे घर
बांका के बौसी थाना क्षेत्र अंतर्गत माधोपुर गांव के समीप शनिवार की संध्या एक दर्दनाक सड़क हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान माधोपुर गांव निवासी जीतन राम मांझी के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार जीतन राम मांझी यूको बैंक में पैसा जमा कराने गए थे। काम निपटाने के बाद वे पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सिमरा मोड़ के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इलाज के दौरान तोड़ा दम टक्कर लगते ही जीतन राम मांझी सड़क किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचकर घायल को बौसी रेफरल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बांका सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान जीतन राम मांझी ने दम तोड़ दिया। परिजनों में मचा कोहराम उधर, घर नहीं लौटने पर परिजन उनकी खोजबीन में जुटे थे। इसी क्रम में सूचना मिली कि अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो चुकी है। यह खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News