पुरनहिया में अंचलाधिकारी ने घाटों का निरीक्षण किया:खतरनाक जगहों पर प्रतिबंध, सुरक्षा निर्देश के पोस्टर लगाए गए

Oct 24, 2025 - 16:30
 0  0
पुरनहिया में अंचलाधिकारी ने घाटों का निरीक्षण किया:खतरनाक जगहों पर प्रतिबंध, सुरक्षा निर्देश के पोस्टर लगाए गए
शिवहर के पुरनहिया प्रखंड में लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर शुक्रवार को अंचलाधिकारी पल्लवी कुमारी ने बागमती नदी के विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया गया है। छठ व्रतियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया है। बागमती नदी के घाटों का निरीक्षण निरीक्षण के दौरान कटैया, दोस्तियां, अदौरी, पिपरारी, पुनर्वास, बराही जगदीश सहित पुरनहिया प्रखंड से गुजरने वाले बागमती नदी के कई घाटों का जायजा लिया गया। सेफ्टी टिप्स के पोस्टर लगाए गए इसका उद्देश्य खतरनाक जगहों की पहचान करना और वहां सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना है। प्रशासन की ओर से खतरनाक घाटों पर पोस्टर और बैनर लगाए गए हैं। इन पर 'यह घाट खतरनाक है', 'यहां पूर्ण प्रतिबंध है', 'आगे गहरा पानी है, डूबने का खतरा है' जैसी चेतावनी लिखी गई है। सावधानी बरतने की सलाह लोगों को सावधान और सतर्क रहने की सलाह दी गई है। स्थानीय प्रशासन ने छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं से बागमती नदी में अधिक गहराई तक न जाने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि सभी लोग शांतिपूर्ण माहौल में छठ पर्व मनाएं। प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News