पुरनहिया प्रखंड में मनरेगा से बने तालाब बेकार:पानी सूख चुका है, दीवार के चारों तरफ जंगल उगे

Sep 5, 2025 - 12:30
 0  0
पुरनहिया प्रखंड में मनरेगा से बने तालाब बेकार:पानी सूख चुका है, दीवार के चारों तरफ जंगल उगे
शिवहर जिले के पुरनहिया प्रखंड में मनरेगा योजना के तहत निर्मित तालाब उपेक्षा का शिकार हो गए हैं। प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में लाखों रुपये की लागत से बने 15 कट्ठा के तालाब अब खंडहर में तब्दील हो गए हैं। तालाबों की स्थिति दयनीय है। इनमें पानी पूरी तरह सूख चुका है और चारों तरफ जंगल उग आया है। चारदीवारी तो बनाई गई थी, लेकिन नियमित साफ-सफाई के अभाव में ये तालाब अब काम के नहीं रहे। स्थानीय स्तर पर मनरेगा के अधिकारी और कर्मचारी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। यह योजना सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गई है। इन तालाबों का उचित रखरखाव होता तो पशु-पक्षियों को पानी मिलता और मत्स्य पालन के जरिए आजीविका भी चल सकती थी। विभाग को इन तालाबों का सर्वे कर जंगल की सफाई करवानी चाहिए। साथ ही जल संरक्षण की व्यवस्था भी सुनिश्चित करनी चाहिए। स्थानीय लोगों की मांग है कि मनरेगा विभाग को इस मामले की जांच कर समाधान निकालना चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News