पुनपुन नदी में अधेड़ ने लगाई छलांग:गोताखोर और ग्रामीणों ने बचाया, कुर्था विनोद वस्त्रालय के भाई होने का दावा

Sep 19, 2025 - 00:30
 0  0
पुनपुन नदी में अधेड़ ने लगाई छलांग:गोताखोर और ग्रामीणों ने बचाया, कुर्था विनोद वस्त्रालय के भाई होने का दावा
वंशी थाना क्षेत्र के धरनई पुनपुन नदी में एक अधेड़ व्यक्ति ने पुल से छलांग लगा दी। नदी किनारे मौजूद लोगों और स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए उसकी जान बचा ली। घटना की सूचना पुलिस को दी गई और घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, यह घटना धरनई पुनपुन नदी पुल पर हुई। पुल से एक अधेड़ व्यक्ति को अचानक नदी में कूदते देख आसपास बैठे लोगों ने शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और देखा कि व्यक्ति गहरे पानी में डूब रहा था। लोगों ने बाहर निकाला स्थानीय ग्रामीण गोताखोर दुधेश्वर कुमार, दीपक कुमार और मनोज कुमार सहित अन्य लोगों ने तुरंत नदी में उतरकर व्यक्ति को बाहर निकाला। बेहोश अवस्था में देखकर ग्रामीणों ने प्राथमिक उपचार के तौर पर उसके पेट से पानी निकाला।कुछ देर बाद जब व्यक्ति में हलचल हुई, तो ग्रामीणों और गोताखोरों ने उसे निजी वाहन से कुर्था प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। होश आने पर व्यक्ति ने अपनी पहचान कुर्था के विनोद वस्त्रालय के भाई के रूप में बताई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना वंशी थानाध्यक्ष और 112 पुलिस को दी थी। सूचना मिलने पर 112 नंबर की पुलिस टीम धरनई पुनपुन नदी पुल पर पहुंची और घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News