पवन सिंह की पत्नी के सपोर्ट में अक्षरा सिंह:बोली- सभी महिलाएं ज्योति सिंह का सपोर्ट करें, हमें उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए

Sep 6, 2025 - 16:30
 0  0
पवन सिंह की पत्नी के सपोर्ट में अक्षरा सिंह:बोली- सभी महिलाएं ज्योति सिंह का सपोर्ट करें, हमें उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह शनिवार को औरंगाबाद पहुंची। जहां उन्होंने मॉल का उद्घाटन किया। इस दौरान अक्षरा सिंह ने अपने फैंस से मगही भाषा में बातचीत की। इन्होंने कहा कि ठीक है ना। औरंगाबाद जब आते हैं, आप लोगों का अपार प्यार मिलता है। यहां पर मेरा दिल बसता है। उद्घाटन के दौरान फैंस का अभिवादन स्वीकार किया। अक्षरा ने फैंस को गीत सुनाया और ठुमके भी लगाया। एक्ट्रेस ने कहा कि जब मुझे पता चला कि औरंगाबाद जाना है, तो मेरा एक्साइटमेंट हाई लेवल पर चला गया। क्योंकि यहां अपार प्यार मिलता आया है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी महिलाओं को आगे बढ़ना चाहिए। पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह बहुत अच्छा कर रही है। हर महिला को उनसे प्रेरणा लेना चाहिए। लड़की किसी से भी कम नहीं है। सभी लोगों को उनका सपोर्ट करना चाहिए। सभी लोग अपार समर्थन और प्यार दें। यह पूछे जाने पर कि क्या आप राजनीति में आएंगी, तो उन्होंने कहा कि अभी मैं जो कर रही हूं वह करने दीजिए और उसमें सपोर्ट करिए। इसके बाद देखा जाएगा। शोरूम का हुआ भव्य शुभारंभ बिहार का प्रतिष्ठित परिधान ब्रांड श्री धोली सती रिटेल मॉल इंडिया ने अब औरंगाबाद में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कर ली है। कंपनी का नया शोरूम एम.जी. रोड, जे.के. होटल के पास खोला गया है। शनिवार को अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने दीप प्रज्वलित कर और फीता काटकर उद्घाटन किया। मॉल इंडिया साल 1984 से ग्राहकों के विश्वास का प्रतीक बना हुआ है। वर्तमान में इसके शोरूम रामबाग, पटना सिटी, आशियाना दीघा रोड पटना व रक्सौल में संचालित है। शोरूम में ग्राहकों को हॉलसेल दामों पर फिक्स प्राइसिंग के साथ कपड़ों की विस्तृत रेंज उपलब्ध होगी। इसमें लहंगा, साड़ी सूट, शेरवानी, बच्चों के परिधान, जीन्स, टॉप्स, लेडीज वेस्टर्न वीयर्स, धोती सहित वैवाहिक व लग्जरी परिधानों की पूरी श्रृंखला है। कंपनी के निदेशक ने कहा कि "कम दाम में बेहतर पेशकश और ग्राहकों की संतुष्टि ही हमारा मूल मंत्र है।"।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News