पत्नी से अफेयर के शक में पड़ोसी की हत्या:चेहरे पर कुल्हाड़ी से 10 से ज्यादा वार, युवक लंच के लिए आरोपी के घर गया था

Sep 28, 2025 - 20:30
 0  0
पत्नी से अफेयर के शक में पड़ोसी की हत्या:चेहरे पर कुल्हाड़ी से 10 से ज्यादा वार, युवक लंच के लिए आरोपी के घर गया था
पूर्णिया में रविवार को एक युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई है। युवक के चेहरे पर कुल्हाड़ी से 10 से ज्यादा बार वार किया है। हत्यारा युवक का पड़ोसी दुखा शर्मा है। जिसे शक था कि मृतक राजा का अफेयर उसकी पत्नी से चल रहा है। दरअसल, राजा मरांडी दोपहर करीब 12 बजे लंच के लिए दुखा शर्मा के घर गया था। लेट से उठने के कारण राजा ने दोपहर का खाना नहीं बनाया था। पड़ोस में दुखा की पत्नी थी। राजा ने सोचा कि आज वहीं खाना खा लेता हूं। उसी वक्त दुखा पहुंच गया। दुखा ने राजा के घर में बार-बार आने का विरोध किया। कहासुनी ज्यादा हुई तो दुखा ने घर में रखे कुल्हाड़ी से राजा को काट डाला। राजा की लाश दुखा के घर में ही खून से लथपथ मिली है। घटना पूर्णिया शहर के सदर थाना क्षेत्र के बसंतबाग नया टोला की है। वारदात के बाद आरोपी पड़ोसी मौके से फरार मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के बसंतबाग नया टोला निवासी रूपलाल मरांडी के बेटे चंदा मरांडी उर्फ राजा मरांडी (24) के रूप में हुई है। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। बताया जा रहा कि उसका दुखा शर्मा की पत्नी से करीब 2 महीने से अफेयर चल रहा था। इस बात की जानकारी दुखा को हो गई थी। वारदात के बाद आरोपी दुखा मौके से फरार हो गया। घर में उसकी पत्नी थी और खून से लथपथ राजा की लाश। रात में देर से लौटा था घर मृतक के बड़े भाई बबलू मरांडी ने बताया, राजा पूर्णिया सिटी मछली गद्दी में काम करता था। काफी काम होने की वजह से शनिवार की देर रात लेट से घर लौटा था। रविवार को राजा लेट से उठा था। खाने के लिए पड़ोसी के घर गया था। इसी दौरान वहां उसका सामना आरोपी दुखा शर्मा से हो गया। आरोपी मौके से फरार स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक का शव खून से लथपथ पड़ोसी के घर से बरामद हुआ। वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया, जबकि उसकी पत्नी को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। आरोपी जुट मील में मजदूरी करता है और रविवार की सुबह ही घर आया था। चार महीने पहले भी उसने अफेयर के शक में अपनी पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया था। सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया, पुलिस ने आरोपी की पत्नी को हिरासत में ले लिया है और फरार दुखा शर्मा की तलाश शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News