निवर्तमान थानाध्यक्ष को दी विदाई, नए का स्वागत

Aug 5, 2025 - 04:30
 0  0
निवर्तमान थानाध्यक्ष को दी विदाई, नए का स्वागत
भास्कर न्यूज|पहाड़पुर निवर्तमान थानाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार का स्थानांतरण पर एक सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। नवपदस्थापित थानाध्यक्ष अजय कुमार का स्वागत किया गया। इस दौरान निवर्तमान थानाध्यक्ष को फूल माला, बुके व अंगवस्त्र आदि देकर सम्मानित किया गया। विदाई समारोह में उपस्थित मुखिया एवं प्रबुद्ध लोगों ने कहा कि जीतेन्द्र ने अपने कर्तव्य को हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता दिया है। उन्होंने अपने 11 महीने के कार्यकाल में थाना क्षेत्र में बेहतर पुलिस पब्लिक समन्यव व सामुदायिक जुड़ाव स्थापित कर अपराधियों व शराब माफियाओं पर लगाम लगाया है। कहा कि आपकी ईमानदारी कर्तव्यनिष्ठा और टीम भावना अन्य पुलिस कर्मियों के लिए प्रेरणादायक रहेगी। संतोष कुमार जायसवाल, सोनू कुमार, विवेक कुमार, कोमल कुमारी, विजेन्द्र दास, कृष्णा यादव, सतेन्द्र कुमार, नसीम अहमद अंसारी आदि मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News