नालंदा में चाकू गोदकर युवक की हत्या, सिर पर वार:गांव के बाहर तालाब में मिला शव, खाना खाकर घर से ताश खेलने निकला था

Sep 6, 2025 - 12:30
 0  0
नालंदा में चाकू गोदकर युवक की हत्या, सिर पर वार:गांव के बाहर तालाब में मिला शव, खाना खाकर घर से ताश खेलने निकला था
नालंदा में चाकू से गोदकर एक युवक की हत्या कर दी गई है। गांव के बाहर पोखर से शव मिला है। शुक्रवार शाम से लापता था। घर से ताश खेलने निकला था। मृतक की पहचान राजा चौधरी(28) के तौर पर हुई है। घटना मानपुर थाना क्षेत्र के सरबहदी गांव की है। मृतक के चचेरे भाई भोला चौधरी ने बताया कि बेरहमी से मारा गया है। बदमाशों ने चाकू से सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में निर्मम तरीके से गोदा है। मार्डर के बाद शव को पोखर में फेंक दिया। सुबह शौच के लिए पोखर किनारे पहुंचे लोगों की नजर डेड बॉडी पर पड़ी। जिसके बाद परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। हत्या के बाद शव फेंक दिया परिजनों के मुताबिक शुक्रवार शाम को घर से खाना खाने के बाद ताश खेलने के लिए निकला था। देर रात तक नहीं लौटा। सुबह घर वालों को गांव के बाहर शव मिलने की सूचना मिली। आशंका है कि ताश खेलने के दौरान किसी व्यक्ति से विवाद हुआ होगा, इस दौरान चाकू से गोदकर मार डाला। फिर शव को तालाब में फेंक दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। छानबीन में जुटी पुलिस सदर डीएसपी-1 नुरुल हक ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि युवक ताश खेलने के लिए घर से निकला था। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। एफएसएल की टीम को भी साक्ष्य संकलन के लिए बुलाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। घटनास्थल से ताश के पत्ते मिले हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News