नवादा में RJD कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन:राजद विधायक के पति राजवल्लभ यादव का पुतला फूंका, तेजस्वी की पत्नी पर की थी अभ्रद्र टिप्पणी

Sep 7, 2025 - 16:30
 0  0
नवादा में RJD कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन:राजद विधायक के पति राजवल्लभ यादव का पुतला फूंका, तेजस्वी की पत्नी पर की थी अभ्रद्र टिप्पणी
बिहार के नवादा में राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने पूर्व राज्य मंत्री और राजद विधायक विभा देवी के पति राजवल्लभ यादव के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सद्भावना चौक पर राजवल्लभ यादव का पुतला दहन किया। राजद जिला अध्यक्ष रेनू सिंह ने कहा कि राजवल्लभ यादव ने तेजस्वी यादव की पत्नी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रेनू सिंह ने यह भी कहा कि नवरात्रि का पावन पर्व आने वाला है और इस समय ऐसी टिप्पणी अत्यंत निंदनीय है। राजद नेताओं का आरोप है कि राजवल्लभ यादव बीजेपी-एनडीए के इशारे पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले सोनिया गांधी और अब तेजस्वी यादव की पत्नी को जर्सी गाय कहकर अपमानित किया गया है। राजद कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि जो भी महिलाओं का अपमान करेगा, उसका इसी तरह विरोध किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने राजवल्लभ यादव के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए और उनके पोस्टर्स को भी फाड़ दिया। राजद नेताओं ने कहा कि नारी की कोई जात नहीं होती और उनका सम्मान सर्वोपरि है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News