दुल्लमचक में पुलिस पर पथराव मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार:वोटिंग के अगले दिन चुनावी रंजिश में दो पक्षों में विवाद हुआ था, गांव में तनाव का माहौल

Nov 17, 2025 - 10:30
 0  0
दुल्लमचक में पुलिस पर पथराव मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार:वोटिंग के अगले दिन चुनावी रंजिश में दो पक्षों में विवाद हुआ था, गांव में तनाव का माहौल
भोजपुर के चौरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दुल्लमचक गांव में पुलिस टीम पर हमले के मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रविवार को एसपी राज ने इसकी पुष्टि की है। एसपी ने बताया कि शनिवार देर रात दुल्लमचक गांव के नंदु यादव उर्फ नंद लाल यादव और अशोक शर्मा को पुलिस ने छापेमारी कर दबोचा। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस वाहन को किया क्षतिग्रस्त वोटिंग के अगले दिन(7 नवंबर 2025) को पुलिस टीम गुलजारपुर निवासी दो संदिग्ध युवकों को पिस्टल के साथ पकड़कर थाने ले जा रही थी। इसी दौरान दुल्लमचक गांव में भीड़ उग्र हो गई और पुलिस दल पर हमला बोल दिया। हमले में चौरी थानाध्यक्ष जयराम शुक्ला, सहार थाना के एएसआई धुरंदर कुमार, सिकरहटा थाना के चौकीदार बिजेंद्र सिंह सहित करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए। भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। छह पुलिस वाहन और छह निजी वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया था। घटना के बाद चौरी थाना में 20-25 नामजद आरोपितों सहित 60-70 अज्ञात लोगों पर गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। गांव में तनाव का माहौल थानाध्यक्ष जयराम शुक्ला ने बताया कि इस मामले में अब तक कुल दो आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। गांव में तनाव की स्थिति बरकरार है। 11 नवंबर को इसी गांव में 24 वर्षीय निक्की देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने चुनावी रंजिश में हत्या का आरोप लगाया था। इस संबंध में चार नामजद आरोपी पर केस दर्ज हुआ है। मामला अभी अनुसंधान में है। बता दें, दुल्लमचक में लगातार हो रही वारदातों के कारण इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखना चुनौती बन गया है। हंगामा और हत्या नों मामलों में अब तक कुल आठ एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। एसपी राज ने कहा कि दुल्लमचक कांड में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही और गिरफ्तारियां होंगी। गांव में पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। ताकि दोबारा तनाव की स्थिति न बने।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News