जीत के बाद JDU का पोस्टर, लालू को बताया धृतराष्ट्र:दुर्योधन के रुप में तेजस्वी; जिस लखीसराय में गोबर फेंका वहां विजय सिन्हा का रोड शो

Nov 15, 2025 - 09:30
 0  0
जीत के बाद JDU का पोस्टर, लालू को बताया धृतराष्ट्र:दुर्योधन के रुप में तेजस्वी; जिस लखीसराय में गोबर फेंका वहां विजय सिन्हा का रोड शो
बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद जदयू की ओर से पोस्टर लगाया गया है। पोस्टर में आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव को धृतराष्ट्र, राबड़ी देवी को गांधारी और तेजस्वी यादव को दुर्योधन के तौर पर दिखाया गया है। जबकि पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय यादव को संजय के रूप में दिखाया गया है। पटना के बेली रोड में लगे पोस्टर में धृतराष्ट्र को बोलते दिखाया- संजय तुमको क्या दिख रहा है... जिसके जवाब में संजय यादव कहते हैं- महाराज, हमको तो हरियाणा वाला मॉल दिख रहा है। बता दें कि तेजप्रताप यादव संजय यादव को जयचंद बताते रहे हैं। चुनावी नतीजों के बाद उनकी पार्टी की ओर से किए पोस्ट में भी जयचंद का जिक्र था। लिखा गया- जयचंदों ने RJD को खोखला किया। लखीसराय में विजय सिन्हा का रोड शो लखीसराय से उपमुख्यमंत्री और भाजपा के विजयी उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने अपनी जीत का जश्न मनाने के लिए रोड शो किया। पूरे लाव-लश्कर के साथ विजय सिन्हा ने रोड शो किया। बता दें कि पहले फेज की वोटिंग के दौरान 6 नवंबर को लखीसराय में उनकी गाड़ी पर गोबर और चप्पलें फेंकी गई थी। जिसके बाद काफी हंगामा हुआ था। विजय सिन्हा ने इसे राजद की साजिश बताया था, जबकि ग्रामीणों का कहना था कि सड़क नहीं बनने से वो नाराज हैं। राजनीति से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए....

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News