'जिलास्तर तक बिना पैसे के कोई काम नहीं होता':सहरसा में जन सुराज के जिलाध्यक्ष ने आंदोलन की दी चेतावनी, बोले-लॉ कॉलेज सालों से बंद

Sep 7, 2025 - 08:30
 0  0
'जिलास्तर तक बिना पैसे के कोई काम नहीं होता':सहरसा में जन सुराज के जिलाध्यक्ष ने आंदोलन की दी चेतावनी, बोले-लॉ कॉलेज सालों से बंद
सहरसा में जन सुराज पार्टी ने प्रशासन और शिक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिलाध्यक्ष नवल किशोर सिंह ने शनिवार को प्रेसवार्ता में कहा कि बिहार में भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने बताया कि ब्लॉक से लेकर जिला स्तर तक बिना पैसे के कोई काम नहीं होता। आम आदमी को दफ्तरों में निराशा ही हाथ लगती है। अधिकारी जनता की बात नहीं सुनते। चुने हुए जनप्रतिनिधियों, विशेषकर पंचायत प्रतिनिधियों को कोई महत्व नहीं दिया जा रहा है। सहरसा में सालों से बंद है लॉ कॉलेज शिक्षा व्यवस्था पर नवल किशोर ने कहा कि बिहार में शिक्षा का स्तर गिर चुका है। सहरसा लॉ कॉलेज वर्षों से बंद है। इस कारण स्थानीय छात्रों को बाहर जाकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। जन सुराज के युवा नेता अमृतराज ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पुलिस बिना पैसे लिए कोई काम नहीं करती। शराब की होम डिलीवरी में भी पुलिस की संलिप्तता की चर्चा है। दोनों नेताओं ने सरकार से शिक्षा व्यवस्था को सुधारने और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि हालात नहीं सुधरे तो जन सुराज आंदोलन को जनांदोलन में बदला जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News