बिहार के बांका में जितिया पर्व के दौरान एक दुखद घटना सामने आई। अमरपुर थाना क्षेत्र के नढ़िया बांध में शनिवार को नहाते समय 18 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बल्लीकित्ता पंचायत के रामचंद्रपुर निवासी सागर कुमार यादव के रूप में हुई। काफी खोजबीन करने के बाद शव को बाहर निकला गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद बाहर निकाला घटना शनिवार को जितिया पर्व के नहाय-खाय के दौरान हुई। सागर अपने दोस्तों के साथ बहियार गया था। वह बांध में नहाने उतरा और गहरे पानी में चला गया। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद उसे बाहर निकाला। उसे तुरंत रेफरल अस्पताल अमरपुर ले जाया गया। डॉक्टर दिवाकर सिंह ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सागर ने हाल में ही इंटरमीडिएट परीक्षा पास की सागर हाल ही में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास कर आगे की पढ़ाई की तैयारी कर रहा था। वह तीन भाइयों में बीच का था। उसका बड़ा भाई दिल्ली में पिता के साथ मजदूरी करता है। छोटा भाई सत्यम यादव घर पर रहकर पढ़ाई करता है। आर्थिक सहायता देने की मांग घटना के समय घर में जितिया पर्व मनाया जा रहा था। मां ललिता देवी बेटे की लंबी उम्र की कामना कर रही थीं। सागर की मौत से पूरे परिवार में शोक छा गया। पंचायत मुखिया सदानंद मंडल ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आपदा राहत मद से आर्थिक सहायता देने की मांग की है। अमरपुर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना अध्यक्ष पंकज झा ने ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।