जहानाबाद में जन सुराज पार्टी ने मंत्रियों का पुतला जलाया:भ्रष्टाचार के आरोपों पर कार्रवाई न होने से नाराजगी, मंत्रियों को बर्खास्त करने की मांग

Oct 3, 2025 - 16:30
 0  0
जहानाबाद में जन सुराज पार्टी ने मंत्रियों का पुतला जलाया:भ्रष्टाचार के आरोपों पर कार्रवाई न होने से नाराजगी, मंत्रियों को बर्खास्त करने की मांग
जहानाबाद में जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे मंत्रियों का पुतला दहन किया। यह विरोध प्रशांत किशोर द्वारा कई मंत्रियों पर लगाए गए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों पर सरकार द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने के खिलाफ था। जन सुराज पार्टी के जिलाध्यक्ष विमल शर्मा ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार और बिहार की नीतीश सरकार दोनों भ्रष्टाचार के प्रति 'जीरो टॉलरेंस' की बात करती हैं। हालांकि, पार्टी ने दिलीप जायसवाल, सम्राट चौधरी, मंगल पांडे, अशोक चौधरी और जीवेश मिश्रा जैसे मंत्रियों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। मंत्रियों पर उठाए सवाल शर्मा ने कहा कि इन आरोपों पर न तो मंत्रियों की ओर से कोई जवाब आया है और न ही सरकार ने इसकी कोई जांच कराई है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि नीतीश कुमार भ्रष्टाचार से समझौता न करने की बात कहते हैं, तो आरोपों से घिरे मंत्री अब भी सरकार में कैसे बने हुए हैं। यह सरकार की कथनी और करनी में अंतर को दर्शाता है। मंत्रियों को बर्खास्त करने की मांग पार्टी ने मांग की है कि सरकार जल्द से जल्द इन मंत्रियों को बर्खास्त करे। विमल शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ऐसा नहीं करती है, तो जन सुराज पार्टी इन मंत्रियों के खिलाफ बड़ा आंदोलन चलाएगी और उन्हें इस्तीफा देने के लिए बाध्य करेगी। दस्तावेजी सबूत भी उपलब्ध कराने का किया दावा उन्होंने आरोप लगाया कि कई मंत्री जो पहले साधारण पृष्ठभूमि से थे, उन्होंने भ्रष्टाचार के जरिए करोड़ों-अरबों की संपत्ति अर्जित की है। पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने इन आरोपों के समर्थन में दस्तावेजी सबूत भी उपलब्ध कराने का दावा किया है, लेकिन इसके बावजूद सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News