जमुई में बोलेरो चोरी, अज्ञात चोर गाड़ी ले गए:बोधवन तालाब के पास सड़क किनारे खड़ी थी, CCTV में नहीं मिला सुराग

Nov 18, 2025 - 16:30
 0  0
जमुई में बोलेरो चोरी, अज्ञात चोर गाड़ी ले गए:बोधवन तालाब के पास सड़क किनारे खड़ी थी, CCTV में नहीं मिला सुराग
जमुई शहर में एक बोलेरो गाड़ी चोरी होने का मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों ने बोधवन तालाब के पास सड़क किनारे खड़ी बोलेरो को चुरा लिया। गरही निवासी पीड़ित श्याम सुंदर केसरी ने टाउन थाना में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई है। सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस सोमवार देर शाम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन कई घंटों की तलाशी के बाद भी चोरों का कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिल सका। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसने अपना बोलेरो वाहन बोधवन तालाब के पास सड़क किनारे खड़ा किया था और किसी काम से गया था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने वाहन चुरा लिया। CCTV फुटेज में संदिग्ध गतिविधि दिखी चोरी हुई बोलेरो का रजिस्ट्रेशन नंबर BR 46 A 7108 है। पुलिस को एक CCTV फुटेज में संदिग्ध गतिविधि दिखी है, लेकिन उसमें चोरों की पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस अब फुटेज का तकनीकी विश्लेषण कर रही है और वाहन की बरामदगी के लिए लगातार छानबीन जारी है। पुलिस टीम लगातार कर रही प्रयास टाउन थाना पुलिस ने बताया कि चोरी में शामिल चोरों की पहचान जल्द की जाएगी। बोलेरो वाहन को खोजने के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है। इस घटना के बाद शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News