छठ पर घर लौटना हुआ मुश्किल, जानें क्या हैं ऑप्शन:36 हजार तक पहुंचा पटना के लिए विमान किराया, ट्रेनें फुल और बसों में भारी भीड़

Oct 19, 2025 - 08:30
 0  0
छठ पर घर लौटना हुआ मुश्किल, जानें क्या हैं ऑप्शन:36 हजार तक पहुंचा पटना के लिए विमान किराया, ट्रेनें फुल और बसों में भारी भीड़
बिहार का आदमी दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु या किसी और शहर में रहे, छठ महापर्व पर घर आने की इच्छा दिल में जरूर उठती है। यही वजह है कि दीपावली और छठ पर्व के आसपास बिहार आने वाली ट्रेन और फ्लाइट के टिकट मिलना मुश्किल है। पटना के लिए फ्लाइट के टिकट की कीमत 30 हजार रुपए तक पहुंच गई है। वहीं, ट्रेनें फुल हैं। रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। इसके बाद भी वेटिंग लिस्ट 100 के पार है। दीपावली 20 अक्टूबर और छठ पूजा 27 अक्टूबर को है। यात्रियों की भारी संख्या देखते हुए इंडिगो, एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस और स्पाइसजेट जैसी एयरलाइंस ने पटना के लिए 200 अतिरिक्त फ्लाइट चलाने का फैसला किया है। इसके बाद भी किराया आसमान छू रहा है। आम दिनों में दिल्ली से पटना का किराया 5 हजार के आसपास होता है। त्योहारी सीजन में यह 18 हजार के पार पहुंच गया है। 18 अक्टूबर के लिए मुंबई से पटना के लिए फ्लाइट का किराया 20 हजार रुपए से अधिक हो गया। ट्रेनों में चल रही लंबी वेटिंग, बसों के टिकट उपलब्ध प्रमुख शहरों से पटना आने वाली नियमित ट्रेनों में सीट नहीं मिल रही है। स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ाई गई है, लेकिन इनमें भी वेटिंग लंबी है। दिल्ली, सिलीगुड़ी, अंबाला, कोलकाता, रांची, गुरुग्राम और उत्तर प्रदेश के कई शहरों से पटना के लिए बसें चलाई जा रहीं है। इनमें सीट उपलब्ध हैं। दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े शहरों से कैसे आ सकते हैं बिहार 1. दिल्ली से पटना आने के ऑप्शन सड़क मार्ग से दिल्ली से पटना की दूरी 1061 किलोमीटर है। यहां से बिहार आने के लिए फ्लाइट, ट्रेन और बस तीनों सुविधा उपलब्ध है। चुनौती यह है कि दिल्ली और इसके आसपास के राज्यों में बड़ी संख्या में बिहार के लोग रहते हैं। इसके चलते टिकट पाना मुश्किल है। दिल्ली से पटना के लिए बस सेवा अगर आपको फ्लाइट या ट्रेन का टिकट नहीं मिल रहा है तो बस से भी दिल्ली से बिहार आ सकते हैं। दिल्ली से पटना आने में बस को 18-23 घंटे तक लगते हैं। 2. मुंबई से आना है बिहार, ये हैं ऑप्शन अगर आप मुंबई से बिहार आना चाहते हैं तो ट्रेन और विमान का इस्तेमाल सुविधाजनक होगा। मुंबई से पटना की दूरी 1747km है। दोनों शहर ट्रेन और फ्लाइट ले अच्छी तरह कनेक्टेड हैं। ट्रेन यात्रा में 26-42 घंटे लगते हैं। 3. कोलकाता से आना है बिहार, अपना सकते हैं ये साधन सड़क मार्ग से कोलकाता से पटना की दूरी करीब 500 किलोमीटर है। यहां से आने के लिए फ्लाइट, ट्रेन और बस के साथ ही टैक्सी की सुविधा भी उपलब्ध है। बस और टैक्सी से भी आ सकते हैं बिहार कोलकाता से बस से बिहार आ सकते हैं। पटना के लिए कई बसें चलती हैं। इसके साथ ही टैक्सी भी बुक की जा सकती है। बस से आने में 13-15 घंटे लगते हैं। 4. बेंगलुरु से पटना आने के क्या हैं साधन? पटना से बेंगलुरु की दूरी 2 हजार किलोमीटर से अधिक है। यहां से पटना के लिए ट्रेन और विमान सेवाएं उपलब्ध हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News