चौथम में हजारों एकड़ धान की फसल बर्बाद:चक्रवाती तूफान से खेतों में अंकुरित हुई फसल, किसान परेशान

Nov 13, 2025 - 16:30
 0  0
चौथम में हजारों एकड़ धान की फसल बर्बाद:चक्रवाती तूफान से खेतों में अंकुरित हुई फसल, किसान परेशान
खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड में चक्रवाती तूफान 'मोन्था' के कारण बड़े पैमाने पर धान की फसल बर्बाद हो गई है। जानकारी के अनुसार, चौथम प्रखंड में हजारों एकड़ धान खेतों में ही अंकुरित होने लगा है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। इस संबंध में चौथम प्रखंड कृषि पदाधिकारी सरयुग रविदास ने बताया कि प्रशासनिक निर्देश मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। किसानों को एक ओर जहां खरीफ फसल के भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर खेतों में जमा पानी रबी की बुवाई के लिए नई समस्या खड़ी कर रहा है। जलजमाव के कारण रबी की बुवाई में देरी होने की आशंका है। किसान अब अपनी बर्बाद हुई फसलों को खेतों से हटाने में जुटे हैं और पानी सूखने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि रबी की बुवाई समय पर हो सके। मौजूदा हालात को देखते हुए किसानों की आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ रही है। किसानों का कहना है कि इस बर्बादी की ओर न तो प्रशासन और न ही जनप्रतिनिधियों का ध्यान है। वे आर्थिक सहायता न मिलने से निराश हैं और सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News