गोपालगंज में डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित कार:5 युवक घायल: दो की हालत गंभीर, बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर

Jan 30, 2026 - 07:30
 0  0
गोपालगंज में डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित कार:5 युवक घायल: दो की हालत गंभीर, बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर
गोपालगंज में अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा गई, हादसे में पांच युवक घायल हो गए। घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर किया गया है। घटना सिधवलिया थाना क्षेत्र के सदउवा गांव के पास हुई। घायल युवक गोपालगंज से सिधवलिया अपने दोस्त के घर एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। सदउवा गांव के समीप एनएच 27 पर उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को मॉडल अस्पताल में कराया भर्ती इस हादसे में फुलवरिया थाना क्षेत्र के ठाकुरगंज चमारी पट्टी गांव निवासी 18 वर्षीय अनुज कुमार (श्याम यादव के बेटे), कुचायकोट थाना क्षेत्र के तिवारी खरेया गांव निवासी 21 वर्षीय अमन तिवारी और 20 वर्षीय करण कुमार तिवारी (अशोक तिवारी के बेटे), सासामुसा निवासी 20 वर्षीय पृथ्वी सिंह (अरविंद सिंह के बेटे) और नगर थाना बंजारी निवासी 18 वर्षीय प्रियांशु कुमार (अरविंद कुमार गिरी के बेटे) घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद करण कुमार और पृथ्वी सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News