गयाजी से चेन स्नेचिंग गिरोह का मास्टमाइंड गिरफ्तार:औरंगाबाद में महिला के गले से छीना था चेन; अलग-अलग थाने में 8 केस दर्ज

Sep 24, 2025 - 12:30
 0  0
गयाजी से चेन स्नेचिंग गिरोह का मास्टमाइंड गिरफ्तार:औरंगाबाद में महिला के गले से छीना था चेन; अलग-अलग थाने में 8 केस दर्ज
औरंगाबाद जिले के नगर थाने की पुलिस ने चेन स्नेचिंग गिरोह के मास्टरमाइंड को गयाजी से गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान रिंकु पंडित उर्फ बकरचोरवा के तौर पर हुई है। गयाजी शहर के रामपुर थाना क्षेत्र के गोदावरी भैरो स्थान का रहने वाला है। मास्टरमाइंड रिंकू पंडित के खिलाफ गयाजी के अलग-अलग थानों में आठ मामले दर्ज हैं। इसके अलावा औरंगाबाद और जहानाबाद में भी केस दर्ज है। गयाजी जिले के टॉप टेन अपराधियों की सूची में शामिल है। पूछताछ के दौरान उसने कई मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 25 अगस्त को अपराधियों ने विधायक आनंद शंकर सिंह के घर के पास एक महिला का चेन छीन लिया था। पीड़िता गणपत तेंदुआ गांव निवासी रिशु कुमारी ने थाने में आवेदन देकर एफआईआरदर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अंबरीश राहुल के निर्देश पर एसआईटी टीम का गठन किया गया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज और वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान शुरू किया। साक्ष्य संकलन के लिए जगह-जगह पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। इसके बाद पुलिस अपराधियों तक पहुंची। इस मामले में गयाजी से तीन चेन स्नेचर्स और लूट के जेवरात खरीदने वाले एक आभूषण कारोबारी को गिरफ्तार किया। पुलिस को चेकमा देकर भाग गया था पकड़े गए लोगों में रामपुर थाना क्षेत्र के गोदावरी भैरो स्थान चांद चौरा निवासी अंकित कुमार उर्फ छोटू, करण कुमार उर्फ विक्की, गोल बीघा दुर्गा स्थान का रहने वाला रवि कुमार, विष्णुपद थाना क्षेत्र के घुघरी बाइपास निवासी नरेश प्रसाद शामिल है। अंकित, करण और रवि चेन स्नेचिंग का का काम करता है। जबकि नरेश प्रसाद लूट के आभूषण खरीदता था। पकड़े गए अपराधियों के पास से दो सोने का चैन, सोने का गला हुआ एक टुकड़ा व एक कार जब्त किया गया था। उस समय मास्टरमाइंड रिंकु पंडित उर्फ बकरचोरवा पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही थी। इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर उसे सिविल लाइन थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News