खेतों में गिरे धान की फसल बर्बाद, मुआवजे की मांग

Nov 13, 2025 - 04:30
 0  0
खेतों में गिरे धान की फसल बर्बाद, मुआवजे की मांग
भास्कर न्यूज | सीतामढ़ी गत दिनों जिले में आये साइक्लोन के असर से किसानों को बुरी तरह से प्रभावित किया है। तेज हवा और लगातार बारिश के कारण जिले में हजारों हेक्टेयर में लगी धाम की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। खेतों में पकी फसल गिर जाने से सड़न और अंकुरण शुरू हो गया है। इससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। किसान पुकार सिंह, गौरी शंकर शर्मा, अजय झा, अमित कश्यप आदि ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। बताया कि खेतों में गिरे हुए धान अब सड़ने लगे हैं। कई जगहों पर दाने काले पड़ गए‌ हैं। इससे न केवल उपज पर असर पड़ा है। बल्कि आगामी रबी फसल की बुआई भी प्रभावित हो रहा है। किसान इस स्थिति से बेहद चिंतित हैं और सरकार से शीघ्र मुआवजा की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News