खगड़िया में भैंस धोते समय दो युवक डूबे:एक की मौत, दूसरे को स्थानीय लोगों ने बचाया

Sep 8, 2025 - 20:30
 0  0
खगड़िया में भैंस धोते समय दो युवक डूबे:एक की मौत, दूसरे को स्थानीय लोगों ने बचाया
खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड में एक दर्दनाक घटना सामने आई। कबेला पंचायत के खड़गपुरा गांव के एक पोखर में भैंस धोते समय दो युवक डूबने लगे। स्थानीय निवासी संजय यादव ने एक को बचा लिया, लेकिन दूसरे की मौत हो गई। घटना में अररिया निवासी 19 वर्षीय अनवर यादव को बचा लिया गया। वहीं अररिया के ही 20 वर्षीय कुंदन कुमार की मौत हो गई। दोनों पशुपालक भैंस को धो रहे थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए। पास में भैंस चरा रहे संजय यादव ने पोखर में कूदकर दोनों को बचाने का प्रयास किया। वह अनवर यादव को बचाने में सफल रहे। लेकिन कुंदन कुमार को नहीं बचा पाए। पानी में दम घुटने से कुंदन की मौके पर ही मौत हो गई। कबेला पंचायत के मुखिया बालकृष्ण शर्मा ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि परबत्ता थानाध्यक्ष अरविंद कुमार और अंचलाधिकारी मोना गुप्ता को सूचित कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मुआवजे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। परबत्ता पुलिस के एसआई अजय यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News