खगड़िया में तेजस्वी यादव की बिहार अधिकार यात्रा:बारिश के कारण बदला कार्यक्रम स्थल, तेजस्वी के स्वागत में जुटे कार्यकर्ता

Sep 17, 2025 - 12:30
 0  0
खगड़िया में तेजस्वी यादव की बिहार अधिकार यात्रा:बारिश के कारण बदला कार्यक्रम स्थल, तेजस्वी के स्वागत में जुटे कार्यकर्ता
खगड़िया में राष्ट्रीय जनता दल की बिहार अधिकार यात्रा मंगलवार से शुरू हो गई। भारी बारिश के कारण खगड़िया में जनसभा स्थलों में बदलाव किया गया है। नए कार्यक्रम के अनुसार खगड़िया विधानसभा में बलुआही बस स्टैंड के पास, परबत्ता में महेशखूंट चौक और बेलदौर में पिरनगरा हाईस्कूल मैदान में सभाएं होंगी। राजद कार्यकर्ता घर-घर जाकर तेजस्वी यादव के आगमन की सूचना दे रहे हैं। तेजस्वी यादव अपने वादों को पूरा करते हैं- राजद जिलाध्यक्ष राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव अपने वादों को पूरा करते हैं। महागठबंधन की 17 महीने की सरकार में उन्होंने लाखों युवाओं को नौकरी दी। लाखों शिक्षकों की बहाली की गई और नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा मिला। विकास मित्र, टोला सेवक और तालिमी मरकज का मानदेय दोगुना किया गया। खिलाड़ियों को 'मेडल लाओ, नौकरी पाओ' योजना के तहत सरकारी नौकरियां दी गईं। नई औद्योगिक नीति से रोजगार के अवसर बढ़े। 'जनता का रुझान तेजस्वी की ओर' राजद नेताओं का कहना है कि जहानाबाद की जनसभा में मिले समर्थन से स्पष्ट है कि जनता का रुझान तेजस्वी की ओर है। उनका दावा है कि बिहार की जनता दवाई, करवाई और सुनवाई के लिए तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News