खगड़िया में चारों सीटों पर एनडीए की क्लीन स्वीप:दो अनुभवी और दो नए चेहरों पर जनता का भरोसा, मतदाताओं ने विकास को दी प्राथमिकता

Nov 16, 2025 - 09:30
 0  0
खगड़िया में चारों सीटों पर एनडीए की क्लीन स्वीप:दो अनुभवी और दो नए चेहरों पर जनता का भरोसा, मतदाताओं ने विकास को दी प्राथमिकता
खगड़िया में विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए ने चारों सीटों पर जीत दर्ज की है। खगड़िया, अलौली, बेलदौर और परबत्ता विधानसभा क्षेत्रों में एनडीए प्रत्याशियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इन नतीजों ने जिले के राजनीतिक समीकरणों को बदल दिया है। जनता ने जातिगत समीकरणों से ऊपर उठकर विकास और नेतृत्व को प्राथमिकता दी। इस चुनाव में दो अनुभवी नेताओं के साथ दो नए चेहरों को भी मतदाताओं का ऐतिहासिक समर्थन मिला। जदयू ने कांग्रेस को 23,415 मतों से हराया खगड़िया विधानसभा सीट पर जदयू प्रत्याशी बबलू कुमार मंडल ने कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. चंदन यादव को 23,415 मतों के अंतर से हराया। इस सीट पर शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह तीसरे स्थान पर रहे। अलौली (अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र से जदयू के रामचंद्र सदा ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। उन्होंने राजद उम्मीदवार रामवृक्ष सदा को 35,732 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया। बेलदौर विधानसभा सीट पर जदयू के वरिष्ठ नेता पन्नालाल सिंह पटेल ने अपनी छठी जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी मिथलेश कुमार निषाद को 35,175 मतों से हराया। यह उनकी लगातार पांचवीं जीत है। तनीषा भारती 9,188 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर पन्नालाल पटेल को 1,06,262 वोट मिले, जबकि मिथलेश निषाद को 71,087 वोट प्राप्त हुए। इस सीट पर तनीषा भारती (आईआईपी) 9,188 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं और 7,980 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना। पन्नालाल पटेल ने पहली बार 2000 में जीत हासिल की थी और 2005 के उपचुनाव के बाद से उनका विजय क्रम जारी है। परबत्ता विधानसभा सीट पर एनडीए समर्थित लोजपा प्रत्याशी बाबूलाल शौर्य ने निवर्तमान राजद विधायक डॉ. संजीव कुमार को 34,039 मतों के अंतर से पराजित किया। यह सीट इस चुनाव में काफी चर्चा में रही थी। बाबूलाल शौर्य को मिला: 1,18,677 वोट डॉ. संजीव कुमार को मिला: 84,638 वोट नोटा रहा तीसरे स्थान पर: 4,543 वोट

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News