किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चलाई गई

Sep 17, 2025 - 04:30
 0  0
किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चलाई गई
भास्कर न्यूज|नौतन विधायक नारायण साह ने कहा कि वैज्ञानिक तरीके से किसानी कर व संतुलित मात्रा में उर्वरक का प्रयोग कर किसान बेहतर उत्पाद पा सकते हैं। मंगलवार को आत्मा की ओर से आयोजित एक दिवसीय किसान गोष्ठी को संबोधित करते हुए विधायक ने कही। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई गई है। प्रखंड तकनीकी प्रबंधक शालिनी कुमारी ने खरीफ फसल की खेती के तौर तरीके के बारे में बताया। सहायक निदेशक मुस्तफा अंसारी ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को आगे बढाने तथा उन्हें प्रोत्साहित करने के अनेकों योजनाओं का संचालन किया है। जिसका किसान इसका लाभ खुद किसानों को उठाना चाहिए। अध्यक्षता बीस सूत्री अध्यक्ष छोटे लाल कुशवाहा ने की। मौके पर अरूण कुशवाहा,बीएओ नेहा राज, ओमप्रकाश तिवारी, अवधेश प्रसाद, जितेंद्र पाड़े आदि थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News