किशनगंज में दहेज विवाद में हिंसक झड़प:लव मैरिज के बाद पति-पत्नी के परिवारों में मारपीट, एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज

Aug 13, 2025 - 12:30
 0  0
किशनगंज में दहेज विवाद में हिंसक झड़प:लव मैरिज के बाद पति-पत्नी के परिवारों में मारपीट, एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज
किशनगंज के तिगरिया वार्ड नंबर 8 में दहेज विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। नफीसा खातून और हसरत अंसारी की लव मैरिज के बाद दोनों परिवारों के बीच झड़प हुई। इस दौरान लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। घटना की जड़ साल 2023 में हुई लव मैरिज है। शादी के बाद हसरत ने दहेज की मांग को लेकर नफीसा के साथ मारपीट की। नफीसा ने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई। काउंसलिंग के बाद हसरत को घर भेजा गया। दोनों गुटों के बीच हिंसक झड़प घर पहुंचते ही हसरत ने फिर नफीसा पर हाथ उठाया। इस पर दोनों पक्षों के परिजन और पड़ोसी भी विवाद में शामिल हो गए। दोनों गुटों के बीच हिंसक झड़प में कई लोग घायल हुए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किशनगंज टाउन थाना में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News