कार्यपालक सहायकों ने काला बिल्ला लगाया

Sep 4, 2025 - 04:30
 0  0
कार्यपालक सहायकों ने काला बिल्ला लगाया
बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ के आह्वान पर बिहार के सभी कार्यपालक सहायक अपने स्थायीकरण एवं वेतनमान लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को विरोध दर्ज करते हुए काला बिल्ला लगाकर हायाघाट के प्रखंड के विभिन्न कार्यालय में कार्य किया। कार्यपालक सहायक के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि कार्यपालक सहायकों से सरकार द्वारा जारी सभी कार्यों को सफल रूप दिया जाता है। कर्मचारी अपने पूरी मेहनत एवं लगन से काम को अंजाम तक पहुंचाते हैं। इसके बावजूद भी हम लोगों को सरकार मांग पूरा नहीं कर रही है। कहा कि कार्यपालक सहायकों का सेवा संवर्ग का गठन कर स्थायीकरण करते हुए राज्य कर्मी का दर्जा एवं वेतनमान दिया जाए। कार्यपालक सहायकों को सातवें वेतन के अनुशंसा के अनुरूप लेवल 4 से 6 में रखा जाए।वही कार्यपालक सहायकों की योग्यता मैट्रिक से इंटर किया जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News