करोड़पति हैं बिहारशरीफ से निर्दलीय प्रत्याशी मनोज तांती:खुद के पास गाड़ी नहीं, मेयर पत्नी के पास 32 लाख की फॉर्च्यूनर; चेक बाउंस का मामला लंबित

Oct 17, 2025 - 12:30
 0  0
करोड़पति हैं बिहारशरीफ से निर्दलीय प्रत्याशी मनोज तांती:खुद के पास गाड़ी नहीं, मेयर पत्नी के पास 32 लाख की फॉर्च्यूनर; चेक बाउंस का मामला लंबित
बिहारशरीफ से नगर निगम की मेयर अनीता देवी के पति और कारोबारी मनोज कुमार तांती ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया है। 53 वर्षीय मनोज कुमार तांती के हलफनामे से पता चलता है कि संपत्ति के मामले में पत्नी से पीछे हैं। कुल घोषित संपत्ति 1.02 करोड़ रुपए है, जिसमें चल संपत्ति 69.70 लाख और अचल संपत्ति 33 लाख है। इसके अलावा मेयर अनीता देवी की कुल संपत्ति 1.10 करोड़ है। जिसमें चल संपत्ति 63.33 लाख और अचल संपत्ति 47 लाख है। दोनों की कुल मिलाकर पारिवारिक संपत्ति 2.13 करोड़ रुपए से अधिक है। दिलचस्प बात यह है कि यह आंकड़ा 2022 में मेयर चुनाव के समय घोषित संपत्ति से लगभग एक करोड़ रुपए कम है। तीन साल में पारिवारिक संपत्ति में इस गिरावट ने राजनीतिक विश्लेषकों को भी हैरान कर दिया है। पत्नी के पास लग्जरी एसयूवी मनोज कुमार के नाम पर कोई वाहन नहीं है। वे पूरी तरह से कर्ज-मुक्त हैं, लेकिन उनके पास अपनी कोई गाड़ी नहीं है। दूसरी ओर उनकी पत्नी अनीता देवी के पास 32 लाख की फॉर्च्यूनर है। लग्जरी गाड़ी के लिए उन पर 26 लाख रुपए का वाहन लोन भी बकाया है। जमीन-जायदाद और सोने-चांदी का हिसाब अचल संपत्ति के मामले में मनोज कुमार ने 2023 में 14.86 लाख रुपए में 1.33 एकड़ कृषि भूमि खरीदी थी, जिसका वर्तमान बाजार मूल्य 25 लाख बताया गया है। इसके अलावा उनके पास 8 लाख का एक आवासीय भवन है। वहीं, मेयर अनीता देवी के नाम पर 5 लाख रुपए की कृषि भूमि और 42 लाख के दो आवासीय भवन हैं। आभूषणों के मामले में भी मेयर पत्नी काफी आगे हैं। उनके पास 260 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत 22.70 है, साथ ही 2 किलो चांदी भी है। मनोज कुमार के पास मात्र 10 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत एक लाख है। मनोज तांती के पास कैश 2 लाख, जबकि पत्नी के पास सिर्फ 1 लाख है। आय में पति आगे, पत्नी पीछे संपत्ति में भले ही पत्नी आगे हों, लेकिन वार्षिक आय के मामले में मनोज कुमार बेहतर स्थिति में हैं। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2024-25 में अपनी सालाना आय 9.13 लाख रुपए बताई है, जबकि अनीता देवी की आय 7.27 लाख रही है। आमदनी का मुख्य स्रोत उनका कारोबार है। चेक बाउंस का मामला लंबित मनोज कुमार पर चेक बाउंस का एक मामला लंबित है। हालांकि इसका विस्तृत विवरण हलफनामे में नहीं दिया गया है, लेकिन विपक्षी दल इस मुद्दे को चुनाव में उठा सकते हैं। राजनीतिक पृष्ठभूमि और चुनावी समीकरण मनोज कुमार ने 1987 में मैट्रिक तक की शिक्षा प्राप्त की है और खुद को एक व्यवसायी बताते हैं। पत्नी अनीता देवी के नगर निगम की मेयर होने के कारण बिहारशरीफ की राजनीति में उनका पहले से ही काफी प्रभाव है। अब निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव में उनकी प्रत्यक्ष एंट्री ने बिहारशरीफ सीट पर सत्ताधारी और विपक्षी दलों के समीकरणों को हिला दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News