औरंगाबाद में नहर में डूबकर बच्चे की मौत:गांव में खलने गया था, घर से 500 मीटर दूर पानी में मिली लाश

Sep 6, 2025 - 00:30
 0  0
औरंगाबाद में नहर में डूबकर बच्चे की मौत:गांव में खलने गया था, घर से 500 मीटर दूर पानी में मिली लाश
औरंगाबाद में शुक्रवार को नहर में डूब कर ढाई साल के बच्चे की मौत हो गई। मृतक पिंटू राम का बेटा अमरजीत कुमार है। जो गांव के बच्चों के साथ खेल रहा था। अंधेरा होने के बाद सभी बच्चे अपने घर पहुंच गए, लेकिन अमरजीत नहीं पहुंचा। पहले परिजन ने सोचा कि पड़ोस में ही किसी के घर चला गया होगा, लेकिन जब काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन को उसकी चिंता हुई और खोजबीन शुरू किया। इस दौरान घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर स्थित एक नहर में उसका शव मिला। घटना के बाद परिजन ने उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई है। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया गया। घटना अंबा थाना क्षेत्र के ढूंढा गांव समीप की है। अमरजीत घर में सबसे छोटा था थानाध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपा जाएगा। प्रथम दृष्टतया पानी में डूबने से मासूम की मौत प्रतीत होती है। हालांकि पुलिस उसकी मौत से जुड़ी सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। ग्रामीणों का मानना है कि मासूम बच्चा खेलते-खेलते नहर में गिर गया होगा, उसके साथ रहे अन्य बच्चों ने ध्यान नहीं दिया और अपने-अपने घर चले गए। जानकारी के अनुसार पिंटू राम के दो बेटे और तीन बेटियां हैं। अमरजीत सबसे छोटा था। उसकी मौत के बाद मां कविता देवी समेत आने परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News